सेहत और ब्यूटी के लिए फायदेमंद है कपूर

पिम्पल्स होने पर नारियल का तेल और कपूर मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 16, 2018 6:27 PM IST

कपूर या कैम्फोर एक नैचुरल कीटनाशक के तौर पर जानी जाती है। हमारे देश में पूजा-पाठ की विधियों में कपूर की एक खास जगह और महत्व है। आरती के लिए कपूर जलाकर हवा में मौजूद बैक्टेरिया को दूर करने की कोशिश की जाती है और हवा के सेहत के लिहाज से साफ किया जाता है। कपूर को मच्छर-मक्खियां भगाने के लिए भी किया जाता है। जी हां, हम बताते हैं कपूर के पूजा के अलावा इस्तेमाल  और किस तरह कपूर हमारी सेहत के लिए है फायदेमंद-

प्राकृतिक कीटाणुनाशक

कपूर नैचुरल कीटाणुनाशक है। इसलिए घर में में चींटी, कीड़े और मच्छर दिखने पर लोग कपूर जलाते हैं और इसका छिड़काव भी करते हैं। अगर घर में चींटियां आ जाएं तो पानी में थोड़ा- कपूर घोल लें और फिर चींटी वाली जगह पर इसे छिड़कें। चीटियां तुरंत भाग जाएगीं। इसी तरह बिस्तर पर अगर खटमल चढ़ जाएं तो अपनी चादर धोएं और गद्दों को धूप में थोड़ी देर बिछा कर रखें। अब एक मलमल के कपड़े में कपूर के टुकड़े लेकर एक पोटली बनाएं और अपने गद्दे के नीचे रख दें। यह एक आज़माया हुआ नुस्खा है जो खटमल को दूर करने में मदद करता है।

मच्छर हो जाने पर, कमरे का दरवाज़ा और खिड़कियां बंद कर लें और कपूर जलाएं। कमरे को इसी तरह 20-25 मिनट छोड़ दें। कपूर किसी और मच्छर भगाने वाले प्रॉडक्ट से ज्यादा बेहतर काम करता है। इसका असर लंबे वक्त तक रहता है।

ब्यूटी के लिए भी कपूर है फायदेमंद-

  1. पिम्पल्स होने पर नारियल का तेल और कपूर मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। इसी तरह जले या चोट के दाग पर भी कपूर लगाने से फायदा होता है।
  2. डैंड्रफ होने पर नारियल के तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर उसे गुनगुना गर्म करें। इस तेल से मालिश करें, घंटेभर बाद शैम्पू करें।
  3. हर रोज रात को सोने से पहले कच्चे दूध में थोड़ा-सा कपूर का पाउडर मिलाएं। रूई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इससे त्वचा हेल्दी बनेगी और चेहरे का ग्लो बढ़ेगा।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.