Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kapil Sharma Weight Loss: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर ने अपनी वेट लॉस जर्नी से सभी को इंस्पायर कर दिया है। 44 वर्षीय कपिल शर्मा ने अपनी फिटनेस से सभी को चौंका दिया है। हाल ही में कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर देखा गया है, जिसमें वे पहले से ज्यादा फिट और हेल्दी नजर आ रहे थे। कपिल के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के बाद, सभी लोग उनका वेट लॉस सीक्रेट (Weight Loss Secret) जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा के वेट लॉस का सीक्रेट 21 21 21 नियम है। इन नियम को फॉलो करने से उनको वजन कम करने में सफलता मिली। इसके बारे में उनके फिटनेस कोच योगेश भटेजा ने जानकारी दी।
आपको बता दें कि इन नियम को तीन चरणों में बांटा जाता है। इसमें प्रत्येक चरण 21 दिनों तक चलता है।
वेट लॉस के पहले 21 दिन काफी मुश्किल हो सकते हैं। इसमें फिजिकल एक्टिविटी पर जोर दिया जाता है। इसमें स्ट्रेचिंग करवाया जाता है। पहले के 21 दिनों में आपको प्रॉपर एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। बॉडी को स्ट्रेच करें और एक्टिविटी करें। इन दिनों में आपको डाइट फॉलो करना जरूरी नहीं होता है।
अगले के 21 दिनों में डाइट में बदलाव किया जाता है। इन दिनों में हेल्थ एक्सपर्ट्स कार्ब्स, कैलोरी और फैट्स को डाइट से कम करने की सलाह देते हैं। इन दिनों में हेल्थ एक्सपर्ट्स आपकी सेहत और जरूरत के अनुसार चीजों को खाने की सलाह देते हैं। इस दौरान शुगर और चाय का सेवन बंद करवा दिया जाता है। इस दिनों में आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप पहले से ज्यादा फिट और हेल्दी नजर आएंगे।
आखिरी के 21 दिनों में धूम्रपान, शराब और कैफीन का सेवन बंद करना होता है। इस दौरान फिजिकली एक्टिविटी और डाइट पर पूरा ध्यान दिया जाता है। साथ ही, अनहेल्दी चीजों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है।
अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो 21 21 21 नियम को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, सभी का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है। इसलिए आपको वेट लॉस के लिए कोई भी डाइट या रूल फॉलो करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।
वजन कम करने के लिए आप त्रिकोणासन, ताड़ासन और भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो फास्ट फूड्स, प्रोसेस्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इस दौरान आपको घर पर बना तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए।
वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। साथ ही, साबुन अनाज भी खाएं। इनमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज और डाइट रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। हेल्दी डाइट से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।