जिम में बैक इंजरी से कपिल शर्मा के लिए चलना-फिरना हो गया था मुश्किल, वर्कआउट के दौरान एक्सपर्ट्स देते हैं इन सेफ्टी टिप्स की सलाह

कपिल शर्मा को पीठ में तकलीफ थी जिसकी वजह से वह व्हीलचेयर पर थे।  कपिल ने खुद मीडिया को बताया कि उन्हे बैक इंजरी हो गयी है। (Kapil Sharma Injury)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 2, 2021 9:14 PM IST

Kapil Sharma Injury: अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता और स्टैंड कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की एक तस्वीर कुछ दिनों पहले खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे नज़र आए। यह तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट पर खींची गयी जहां, एक स्टाफ कपिल शर्मा को व्हीलचेयर (Kapil Sharma on wheelchair) पर बिठाकर उनकी गाड़ी तक ले जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा को पीठ में तकलीफ थी जिसकी वजह से वह व्हीलचेयर पर थे। बाद में  कपिल ने खुद मीडिया को बताया कि उन्हे बैक इंजरी हो गयी है। (Kapil Sharma Back Injury)

कपिल की पीठ में यह चोट एक्सरसाइज करते हुए लगी। वहीं, कपिल शर्मा की बैक इंजरी (Kapil Sharma Injury) के बारे में पता चलने के बाद कपिल के फैंस ने उनकी  सलामती की दुआ भी की और उन्हें जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

वर्कआउट के दौरान फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स

फिट रहने के लिए लोग जिम जाते हैं लेकिन, कई बार कुछ छोटी-मोटी ग़लतियों के कारण उन्हें चोट लग जाती है। खासकर, बिगिनर्स को इस तरह की समस्याएं बहुत अधिक होती हैं। इसीलिए, हमेशा लोगों को ट्रेनर की देखरेख में ही एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी जाती है। वर्कआउट के दौरान खुद को सेफ रखने और चोट या इंजरी से बचने के लिए आप इन सेफ्टी टिप्स को ध्यान में रख सकते हैं।

  • डायबिटीज, हार्ट डिज़िज़ेज़ और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों को अपने रूटीन चेकअप के बाद ही वर्कआउट प्लान बनाने चाहिए। इसीलिए, अपने डॉक्टर से बात करें, चेकअप कराएं और उसके बाद ही जिम ट्रेनर की मदद से एक्सरसाइज करें ।
  • एक्सरसाइज़ से पहले वार्म अप करें और उसके बाद ही वर्कआउट शुरु करें।
  • कुछ एक्सरसाइजेस में विशेष रूप से चोट लगने का डर होता है। ऐसे में स्पॉटर का इस्तेमाल करना मददगार साबित होता है। साथ ही किसी की मदद ले सकते हैं।

Neonatal Jaundice: कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने किया दूसरे बच्चे का स्वागत, सर्दियों में नवजात शिशुओं को जॉन्डिस से बचाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान 

Pani Puri Health Benefits: सनी लियोनी और अनुष्का शर्मा को खूब पसंद है गोलगप्पों का स्वाद, जानें पानी पुरी खाने के हेल्दी फायदे

Virat Kohli Depression: विराट कोहली ने कहा, गुज़र चुका हूं डिप्रेशन से, बताया क्या थी वजह और आते थे कैसे-कैसे ख्याल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source