Healthy Lungs: हेल्दी लंग्स और Air Pollution के नुकसान से बचने के लिए करें कपालभाति का अभ्यास !

प्रदूषित हवा में सांस लेने से हमारी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में योगासनों की मदद से भी सेहत पर प्रदूषित हवा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। ( Yoga to beat Air Pollution)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 3, 2019 12:40 PM IST

प्रदूषित हवा (Air Pollution) की समस्या सर्दियों का मौसम आते ही और खासकर दिवाली के बाद बढ़ सी जाती है। धूल के कण, स्मॉग, फॉग और दूसरे पॉल्युटेंट हवा में प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर बढ़ा देते हैं। साफ हवा में सांस लेना जीवन और शरीर दोनों के लिए ज़रूरी है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से हमारी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में योगासनों की मदद से भी सेहत पर प्रदूषित हवा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। ( Yoga to beat Air Pollution)

कपालभाति (Kapalbhati) से बनाएं लंग्स को मज़बूत ( Yoga to beat Air Pollution):

प्राणायाम का एक प्रकार है कपालभाति यानि इस योगासन में आपको अपनी सांसों की गति पर ध्यान देना पड़ता है। इस योगासन की मदद से आपको प्रदूषित हवा को फेफड़ों से बाहर निकालने में मदद होती है। यह एक श्वसन प्रक्रिया है जिसमें योग करने वाला व्यक्ति सांस लेने की गति को अलग-अलग तरीकों से बढ़ाते और घटाते हैं। यह नसल पैसेज और रेस्पिरेटरी सिस्टम की नसों को उत्तेजित करता है।  ( Yoga to beat Air Pollution)

बेली फैट भी करती है कम कपालभाति (Kapalbhati):

कपालभाति को वेट लॉस के लिहाज से एक अच्छा योगासन माना जाता है। इससे बेली फैट कम करने में मदद होती है। साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है।

ऐसे करें कपालभाति का अभ्यास:

  • ज़मीन पर योगामैट या एक चादर बिछाएं। योग की शुरुआत करने के लिए पद्मासन या वज्रासन की मुद्रा में बैठें।
  • पेट को आराम की मुद्रा में रखना है। अब धीरे-धीरे सांस लें। फिर नाक से सांस बाहर छोड़ना शुरु करें। इस आसन में सांस छोड़ते समय पेट को अंदर की ओर खींचकर रखना पड़ता है।
  • कपालभाति में सांस को नाक की मदद से अंदर नहीं लेना पड़ता, केवल सांस छोड़ने की प्रक्रिया करनी पड़ती है। सांस छोड़ने की प्रक्रिया के बीच सांस अनायास ही अंदर आ जाती है।

नोट: अगर आपने पहले कभी कपालभाति का अभ्यास नहीं किया तो किसी ट्रेनर की देखरेख में ही इसका अभ्यास शुरु करें।

यह भी पढ़ें- बालों की सुंदरता बढ़ाने के अलावा भृंगराज दिलाता है पेट दर्द से राहत, और भी हैं कई फायदे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source