
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 18, 2022 2:40 PM IST
Chethna Raj Death: वेट लॉस और स्लिम बॉडी पाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल सेहत पर कितना बुरा असर पड़ सकता है इसका एक उदाहरण कन्नड़ फिल्मों और टीवी की एक्ट्रेस चेतना राज Kannada Actress Chethana Raj) को बताया जा रहा है। जिनकी हाल ही मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा है कि चेतना ने पतले दिखने के लिए एक विशेष सर्जरी करायी थी जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, चेतना ने बेंगलुरु ( के एक अस्पताल में लाइपोसक्शन सर्जरी (Liposuction Surgery) करायी थी जो एक फैट लॉस प्रोसेस है। लेकिन इस सर्जरी के बाद चेतना की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय चेतना ने बेंगलुरू में फैट डिडक्शन सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया दिया गया और कुछ देर बाद स्थिति बिगड़ गयी। चेतना को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उनकी जान ना बचायी जा सकी।
लाइपोसक्शनया लिपोसक्शन या लिपोप्लास्टी शरीर के उन हिस्सों में जमा फैट को हटाने का तरीका है जहां से फैट लॉस करना आसान नहीं होता। बेली फैट या कमर और पेट के आसपास जमा फैट, हिप्स या घुटनों पर जमा फैट, गर्दन के आसपास या आर्म्स पर जमा जिद्दी फैट को हटाने के लिए इस तरह की सर्जरी की मदद ली जाती है। बीते कुछ समय में इस सर्जरी का इस्तेमाल लोग झटपट मोटापे से छुटकारा पाने और खुद को स्लिम दिखाने के लिए करने लगे हैं। लेकिन, आमतौर पर एक्सपर्ट्स लाइपोसक्शन सर्जरी की सलाह केवल उन्हीं लोगों को देते हैं जिनका वजन खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका हो और जो नेचुरली वेट लॉस करने में सक्षम नहीं हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लाइपोसक्शन एक ऐसी प्रक्रिया है जो बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करानी चाहिए। यह वजन कम करने का तरीका नहीं है, बल्कि, इससे उन लोगों की मदद करने के प्रयास किए जाते हैं जिनका मोटापा उनके लिए घातक साबित हो सकता है। विशेषकर कम उम्र के लोगों को लाइपोसक्शन से बचना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य स्थितियों में भी इस प्रकार की सर्जरी नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे ही कुछ स्थितियों के बारे में यहां जान सकते हैं और समझ सकते हैं कि किन्हें लाइपोसक्शन नहीं कराना चाहिए। (Who should avoid getting Liposuction in Hindi)