कंगना रनौत ने शेयर की वेट लॉस जर्नी, बताया इन 2 तरीकों से घटा रही है 20kg वजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के लिए 20 किलोग्राम वजन बढ़ाया था। लगभग सात महीने के बाद कंगना अब खुद को पहले की तरह फिट करने में लग गई हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी की जर्नी शेयर की है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 5, 2020 2:34 PM IST

वजन घटाना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। फिर चाहे वह आम इंसान हो या सेलिब्रिटी हो। जब कोई व्यक्ति वजन घटाना शुरू करता है तो इसके लिए समय और सब्र दोनों की खास जरूरत होती है, तभी कुछ रिजल्ट सामने आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के लिए 20 किलोग्राम वजन बढ़ाया था। लगभग सात महीने के बाद कंगना अब खुद को पहले की तरह फिट करने में लग गई हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी की जर्नी शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने वजन घटाने के प्रोसेस के बारे में बताया हैं। कंगना की फिट बॉडी देखकर उनके फैन्स उनसे इंप्रेस हो गए हैं। कंगना ने पोस्ट में बताया है कि उन्हें किस तरह के फिजिकल चैलेंज का सामना करना पड़ा था।

कंगना ने ट्विटर पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें वह किसी पोस्ट में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के लुक में नजर आई हैं तो किसी में भरतनाट्यम करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैंने भारतीय स्क्रीन पर पहली सुपर ह्यूमन गर्ल का किरदार निभाया है। मेरे शरीर के लिए धन्यवाद एक दुर्लभ संयोजन अभी तक मजबूत लग रही है। कंगना ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है '30 की उम्र में मुझे अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना था और साथ ही भरतनाट्यम भी करना था। जिस वजह से मुझे कमर में काफी दर्द भी झेलना पड़ा। लेकिन इस बात की संतुष्टि है कि मैं अपना किरदार निभाने में सफल रही हूं।'

कंगना आगे कहती हैं 'मुझे अपने पहले के साइज, एजिलिटी और लचीलेपन की तरफ लौटना है। जिसके लिए मैं सुबह जल्दी उठती हूं और टहलने जाती हूं।' कंगना ने अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीर करते हुए लिखा है कि वजन घटाना बहुत मुश्किल रहा है। 7 महीने के बाद भी पहले जैसा स्टेमिना नहीं पा पाई हूं। अभी भी 5 किलों वजन कम करना बाकी है।

वजन कम करने के आसान तरीके

1. वजन कम करने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप हफ्ते के 5 दिन खाना खाएं और 2 दिन फास्ट रखें। आपको फास्टिंग के दौरान अपने कैलोरी सेवन को 600 कैलोरी तक सीमित रखना चाहिए। बाकी के दिन आप अपनी इच्छा का कुछ भी खा सकते हैं।

2. लोग समझते हैं कि प्रोटीन के सेवन से वजन बढ़ता है। जबकि हकीकत यह नहीं है। प्रोटीन डाइट आपके आहार को पूर्ण बनाती है। प्रोटीन वाले फूड लेने से आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। कई शोध में यह बात सामने आयी है कि जो लोग प्रोटीन डाइट लेते हैं वो अन्य लोगों की तुलना में कम कैलोरी दिनभर में लेते हैं। हाई प्रोटीन डाइट के लिए आप अंडे, दूध, पनीर को अपने वजन घटाने के आहार में शामिल कर सकते हैं। अगर आप वजन घटाने के टिप्स को खोज रहे हैं तो इन खाद्य पदार्थों को कभी न भूलें।

3. साबुत अनाज को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार साबुत अनाज या उच्च फाइबर वाले आहार खाने से 30 मिनट पैदल चलने के बराबर कैलोरी बर्न होती है।

4. अगर आप अपना वजन कम करने पर काम कर रहे हैं तो प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए. प्रोसेस्ड फूड में अतिरिक्त शर्करा, फैट और कैलोरी होती है। बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड आपको स्वाद तो अच्छा देते हैं लेकिन हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होते हैं।

5. आपको हफ्ते में एक दिन या महीने में एक दिन फास्टिंग जरूर करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source