कंगना रानौत ने 'थलायवी' के लिए बढ़ाया 20 किलो वज़न, अब 2 महीने में वेट लॉस के लिए कर रही हैं ये उपाय

जे. जयललिता की भूमिका के लिए कंगना ने अपना वजन 20 किलो तक बढ़ा लिया है।   अब अपने पुराने शेप में आने के लिए मेहनत कर रही हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 14, 2020 10:25 PM IST

Weight Loss Tips:  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) वेट लॉस करने और अपने पुराने बॉडी शेप में आने की कोशिशें कर रही हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कंगना ने लिखा है कि वे वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं। अपने वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने 'थलाइवी' के लिए बीस किलो तक वजन बढ़ाया था और अब चूंकि शूटिंग खत्म होने के काफी करीब है, तो अब मुझे पुराने साइज, फुर्ती, मेटाबॉलिज्म (Metabolism) और फुर्तीलेपन में लौटने की जरूरत है। सुबह उठकर जॉगिंग के लिए जा रही हूं। "

मेथी से कम होता है बेली फैट, इस तरह पेट की चर्बी करें कम

कंगना करना चाहती हैं 20 किलो तक वज़न कम (Kangana Ranut Weight Loss):

कंगना ने हाल ही में साझा किया था कि उन्होंने आगामी बायोपिक के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है। अपनी इस आगामी फिल्म 'थलाइवी' ( Thalaivee) के लिए वे बेहद रोमांचित भी हैं। बता दें कि यह फिल्म दिवंगत अदाकारा और  तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री  जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है।  कंगना इस फिल्म में लीड रोल कर रही हैं।  जे. जयललिता की भूमिका के लिए कंगना ने अपना वजन 20 किलो तक बढ़ा लिया है।   अब अपने पुराने शेप में आने के लिए मेहनत कर रही हैं।

View this post on Instagram

Value your health above everything 🙂

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on

झटपट वेट लॉस के लिए करें ये उपाय (How to Lose Weight Fast) :

  • मॉर्निंग वॉक पर जाएं
  • सुबह का नाश्ता ज़रूर खाएं
  • गुनगुना पानी पीएं
  • ऐसे योगासनों का अभ्यास करें जिनसे वेट लॉस होता है जैसे- भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, और प्राणायाम
  • रात में खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ही सोएं।
  • हेल्दी, बैलेंस्ड, लो फैट डायट लें।
  • दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में 6 मील खाएं।
  • दही और ताज़े फल-सब्ज़ियों का करें सेवन
  • हफ्ते में एक दिन करें फास्टिंग
  • भोजन स्किप ना करें। बल्कि, हल्का और लो-फैट फूड खाएं।

यह भी पढ़ें-

विटामिन डी की कमी से बढ़ता है मोटापा, ये हैं विटामिन डी की कमी के प्रमुख लक्षण

वेट लॉस के लिए सही कार्ब्स हैं कारगर, ऐसे प्लान करें अपनी वेट लॉस डायट

रोज़ रात दूध में मिलाकर पीएं अश्वगंधा, दूर होगी कमज़ोरी, बढ़ेगी इम्यूनिटी और सेहत को होंगे ये 4 फायदे

पिम्पल्स का आज़माया हुआ उपचार है नीम की पत्तियां, इन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी रखती हैं दूर

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज़ पीएं अदरक का पानी, आयुर्वेद के अनुसार इन 5 समस्याओं में भी कारगर है अदरक

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source