Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन नहीं हो रहा कम? कलौंजी पाउडर में मिलाएं किचन में रखी ये 2 चीजें, देखते ही देखते गायब हो जाएगी चर्बी

Weight loss tips: वजन कम करने के लिए अगर उचित डाइट और नियमित व्यायाम के साथ-साथ कलौंजी पाउडर के इस खास नुस्खे का इस्तेमाल किया जाए तो आपका जिद्दी वजन भी तेजी से कम होने लगेगा और बहुत ही जल्दी आप स्लिम बन जाएंगे।

वजन नहीं हो रहा कम? कलौंजी पाउडर में मिलाएं किचन में रखी ये 2 चीजें, देखते ही देखते गायब हो जाएगी चर्बी

Written by Mukesh Sharma |Published : September 28, 2022 11:30 AM IST

Kalonji for fat loss: वजन बढ़ता बहुत तेजी से है लेकिन उसे कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। कमर, जांघ व बाहों पर जमा होने वाली चर्बी इतनी जिद्दी होती है, कि उसे कम करना इतना आसान नहीं होता है। बड़े से बड़े डाईटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि शरीर का अतिरिक्त वजन कम करने के लिए सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज होनी जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसी ट्रिक्स होती हैं, जो वजन को जल्दी से कम करने में मदद करती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही खास तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसे अगर डाइट और एक्सरसाइज के साथ अपने लाइफस्टाइल में शामिल किया जाए तो तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस खास नुस्खे के बारे मे

कलौंजी पाउडर से मिलेगी मदद

अगर आपके शरीर का वजन बढ़ता जा रहा है और डाइट व एक्सरसाइज से भी आपको खासा फर्क नहीं पड़ रहा है, तो आपको कलौंजी से इस खास नुस्खे की मदद लेनी चाहिए। कलौंजी मेटाबॉलिज्म को तो तेज करती ही है साथ ही इसके बीजों में कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं कैसे कलौंजी वजन कम करने में मदद करता है।

कलौंजी पाउडर में मिलाएं ये 2 चीजें

वजन कम करने के लिए आपको बिल्कुल भी डाइट या व्यायाम की आदत छोड़ने की सलाह नहीं दी जाती है। बल्कि आपको इसके साथ कलौंजी के इस खास तरीके को अपनाने की सलाह दी जाती है। आधा गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी कलौंजी के पाउडर के साथ-साथ एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस डाल लें और उसे अच्छे से मिला लें। बस आपका नुस्खा तैयार है और आप उसका सेवन कर सकते हैं।

Also Read

More News

खाली पेट सेवन करने के कई लाभ

वजन कम करने के लिए कलौंजी का भरपूर लाभ उठाना है, तो आपको इसका खाली पेट ही सेवन करना चाहिए। दरअसल गुनगुने पानी में कलौंजी के बीज का पाउडर वजन कम करने के लिए बेहद शक्तिशाली तरीके से काम करता है। साथ ही अगर इसमें शहद और नींबू को भी मिला दिया जाए तो बहुत ही जल्दी वजन कम करने के लिए अच्छा रिजल्ट मिलता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

डाइट और व्यायाम है जरूरी

वजम कम करने के कई नुस्खों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन उचित डाइट और नियमित व्यायाम वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही अगर आप वजन कम करने के लिए कोई अन्य नुस्खा अपना रहे हैं, तो भी डाइट व व्यायाम की आदत न छोड़ें।