... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 22, 2017 2:10 AM IST
आप सप्ताह के 6 दिन अपनी डायट पर बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन सातवें दिन आप तंदूरी से लेकर बिरयानी और गुलाब
जामुन तक सबकुछ खाने पहुंच जाते हैं किसी रेस्तरां में। आपको लगता है कि एक दिन में कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि आप बाकी 6 छह दिनों में एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं ले रहे हैं। लेकिन आपको शायद पता नहीं कि आपकी यह सोच आपके लिए कितनी नुसकसानदायक साबित हो सकती से दूर है। सिर्फ एक दिन बिन्ज इटिंग से आपके शरीर और आपके वेट लॉस प्लान को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। जाने कैसे:
इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो जाती है
जर्नल न्यूट्रिएंट में छपी एक स्टडी से पता चलता है कि एक दिन बहुत ज़्यादा फैटवाला खाना खा लेने से आपके पूरे शरीर की इंसुलिन सेंसटिविटी कम हो सकती है।[1] इंसुलिन सेंसिटिविटी यह दर्शाती है कि आपका शरीर इंसुलिन के प्रति कितना संवेदनशील होता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो आपकी रक्त कोशिकाओं या ब्लड सेल्स को खून में मौजूद शुगर को अवशोषित करने में मदद करता है। यदि आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो जाती है तो आपके शरीर को ब्लड शुगर को अवशोषित करने के लिए अधिक इंसुलिन की आवश्यकता होती है। इसीलिए एक्स्ट्रा ब्लड शुगर आपके रक्त प्रवाह में जमा होने लगता है और आपके लिए डायबीटिज़ का खतरा पैदा करता है। स्टडी के अनुसार, केवल एक दिन ज़्यादा खा लेने से आपके शरीर की शुगर की प्रक्रिया की क्षमता को पूरी तरह गड़बड़ा सकता है।
आपका वजन बढ़ जाता है
इसके अलावा, अगर आप रोज़ाना अपना वज़न मापते हैं, तो आप देख पाएंगे कि एक दिन मनमाने ढंग से खाना खाने के बाद आपके वजन में भी अंतर आ गया है। आपके शरीर को भोजन को पचाने के लिए और वजन को नॉर्मल होने में कई घंटे लग सकते हैं। लेकिन न्यूट्रशनिस्ट खुशबू के अनुसार, अगर आप 7 दिन तक रोज़ाना 500 कैलोरी एक्सट्रा लेते हैं, तो सप्ताह के अंत में आपका वजन एक किलोग्राम ज़्यादा हो सकता हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.
संदर्भ- [1] Parry SA, Woods RM, Hodson L, Hulston CJ. A Single Day of Excessive Dietary Fat Intake Reduces Whole-Body Insulin Sensitivity: The Metabolic Consequence of Binge Eating. Nutrients. 2017 Jul 29;9(8). pii: E818. doi: 10.3390/nu9080818. PubMed PMID: 28758920; PubMed Central PMCID: PMC5579612.