... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 17, 2020 1:29 PM IST
थुलथुली चर्बी को करना है गायब, तो सुबह खाली पेट पिएं संतरे और तुलसी का ये जूस
Effective Weight Loss Juice: लगातार बढ़ता वजन आज के समय में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में लोग अपने वजन को घटाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। लोग शरीर की थुलथुली चर्बी को हटाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग वजन को घटाने के लिए वर्कआउट पर ध्यान देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि वर्कआउट के साथ-साथ हमें अपने डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे वजन को कम किया जा सके। वर्कआउट के साथ-साथ डाइट का ख्याल रखने से वजन काफी तेजी से घटता है। पेट की चर्बी को ( Orange Basil Juice for Weight Loss) कम करने में काफी समय लगता है।
वजन को कम करने के लिए कई फलों और सब्जियों के जू़स ( Orange Basil Juice for Weight Loss) का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ ऐसे वेट लॉस ट्रिक्स (Weight Loss Trick) हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं। वजन को कम करने के लिए कई लोग करेले का जूस या लौंकी का जूस पिएं। अगर आप भी इस ड्रिंक को पीकर ऊब चूके हैं, तो कुछ अलग ड्रिंक ट्राई कीजिए। आज हम आपको एक स्वादिष्ट ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वजन घटाने (Weight Loss) में कारगर साबित हो सकती है।
तुलसी कई तरह के गुणों से भरपूर होता है, इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। अगर वजन घटाने की बात की जाए, तो तुलसी आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। तुलसी से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। इसकी पत्तियों मेें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आंत से लेकर इम्यून सिस्टम तक को तुलसी के पत्तों की मदद से सुरक्षित रखा जा सकता है। कई लोग वजन को कम करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल करते हैं।तुलसी के बीजों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो ओमेगा-3 फैटी ऐसिड्स की अधिक मात्रा के कारण आता है। ये ऐसिड फैट को बर्न करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
संतरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल में रखने में आपकी मदद कर सकता है। संतरे का सेवन करके कैलोरी बर्न की जा सकती है। इसके अलावा संतरे में उच्च मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। संतरे के जूस से ना सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाया जा सकता है, बल्कि इससे पेट की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। वजन को कम करने में संतरा आपकी काफी मदद कर सकता है।
पेट में गैस के चलते उठानी पड़ रही है शर्मिंदगी? इन 3 योगासन से पाएं छुटकारा
पेशाब करने में हो रही है तेज जलन? इलायची और लौंग के तेल में छुपा है इसका इलाज