
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 19, 2020 4:28 PM IST
जूस डायट से जुड़ी एक्सपर्ट टिप्स ।
Juice Diet Tips: जूस डायट (Juice Diet Tips) एक नया वेट लॉस ट्रेंड (weight loss trend) तो है ही। लेकिन, साथ ही इसे कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे इनडायजेशन से राहत और हेल्दी स्किन पाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन, लिक्विड या जूस डायट का सेवन (Juice Diet Tips in hindi) करते हुए लोग कई ग़लतियां भी कर बैठते हैं। अनजाने में की गयी ये ग़लतियां, लोगों को जूस डायट के सभी फायदे पाने से रोकती हैं। ऐसे में जूसर डायट लेने का प्लान करने वाले लोग ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (Shahnaaz Hussein Tips) द्वारा दी गयी इन बातों का भी ख्याल रखें।
बाज़ार में जो पैकेटबंद फ्रूट जूस मिलते हैं। उन्हें, अपनी जूस डायट में शामिल ना करें। हमेशा ताज़ा फलों का निकाला जूस ही पीएं। डिब्बाबंद जूसेस में, प्रीज़र्वेटिव्स होते हैं। जो, फायदे की बजाय नुकसान ही पहुंचाते हैं। जबकि, ताज़े फलों के जूस में विटामिन सी और बाकी सारे पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।
संभव हो तो ऑर्गेनिक फल- सब्ज़ियों से निकाला गया जूस पीएं। क्योंकि, बाजार में बिकने वाले ज्यादातर फल सब्ज़ियों में कीटनाशक तत्वों की भरमार रहती है। जो, सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकते हैं। ध्यान रखें कि फलों और सब्ज़ियों को हमेशा अच्छी तरह साफ करके और छील कर ही जूस बनाएं। इससे, कीटाणुओं के नुकसान से बचा जा सकता है।
जूस का उपयोग सभी प्रकार के बॉडी टाइप के लिए नहीं होता। इसीलिए, जूस का सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। प्रेगनेंट महिलाएं, दिल के मरीज, डायबिटीज़ के मरीज़ और हायपरटेंशन वाले लोगों को सभी तरह के फ्रूट्स का सेवन करना संभव नहीं होता। इसीलिए, अपने डॉक्टर से बात करें और अपने लिए सही जूस चुनें। इसी तरह सर्दियों में जूस का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है । तो, जूस के सेवन को लेकर सावधान रहें।
Juices for Weight Loss: वेट लॉस और बेली फैट कम करने के लिए पीएं इन 3 सब्ज़ियों के जूस