
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : December 6, 2024 12:28 PM IST
Jasprit Bumrah Fitness And Diet Plan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज यानी 6 दिसंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह दुनियाभर में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से कई धुरंधर बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा रखे हैं। बुमराह अपने खेल के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह फील्ड पर कई बार अपनी शानदार फिटनेस का प्रमाण दे चुके हैं। जब भी बुमराह मैदान पर चीते की तरह भागते हैं, तो हर किसी के मन में बस एक ही सवाल होता है कि आखिर इनकी फिटनेस का राज क्या है? तो चलिए, आज जानते हैं जसप्रीत बुमराह का डाइट और फिटनेस रूटीन, जो उन्हें दुनिया का नंबर वन गेंदबाज बनाता है -
जसप्रीत बुमराह अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। उनके वर्कआउट रुटीन की शुरुआत हमेशा रनिंग से होती है। वे रोजाना कुछ किलोमीटर दौड़ लगाते हैं। इससे उनकी बॉडी स्ट्रेंथ बूस्ट होने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत करने और लचीला बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
जसप्रीत बुमराह रोज जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं। वे अपने वर्कआउट सेशन की शुरुआत हमेशा वार्मअप से करते हैं। बिना वार्मअप के वर्कआउट करने से मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ने लगता है, जिससे चोट लगने की संभावना बढ़ सकती है। वार्मअप के लिए बुमराह स्किपिंग और स्प्रिंटिंग करते हैं। इसके बाद वे अपना वर्कआउट करते हैं।
जसप्रीत बुमराह रोज जिम में जाकर हैवी वेट एक्सरसाइज करते हैं। इस दौरान वे बेंच प्रेस, स्कॉट्स, ओवरहेड प्रेस और डेडलिफ्ट्स जैसी एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा, वे डेडलिफ्ट्स, क्रंचेज और प्लैंक का भी अभ्यास करते हैं। इसके अलावा, बुमराह को स्विमिंग करना भी पसंद है।
रेगुलर वर्कआउट के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हैं। वे अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी पीकर करते हैं। अपनी शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए वे एक हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं। ब्रेकफास्ट में वे बेक्ड बींस, चिकन सॉसेज और ऑमलेट खाते हैं। इसके अलावा, वे उनके लंच और डिनर में प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं, जैसे पनीर, मछली, हरी सब्जियां। इसके साथ ही, वे अपनी डाइट में ब्राउन राइस और शकरकंद जैसे कार्बोहाइड्रेट भी शामिल करते हैं।
अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए बुमराह मीठे, तली-भुनी चीजों और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचते हैं। साथ ही, वे शराब से भी दूर रहते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।