Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Japanese Ki Tarah Young Kaise Dikhe: आमतौर पर कहा जाता है कि अगर आप दिन के दस हजार स्टेप भी चलते हैं तो ये आपके शरीर को फिट रखने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर हम भारत से हटकर जापान की बात करें तो वहां फिटनेस का एक अलग ही रूल है, जो आपको रोजाना सिर्फ 30 मिनट की वॉकिंग में फिट बना सकता है। जी हां, हम बात करें हैं जापानियों के इंटरवल वॉकिंग की, जिसे सही तरीके से करने पर आप अपने शरीर को कुछ ही दिनों में फिट और जवां बना सकते हैं। आइए हम विस्तार से जाने इंटरवल वॉकिंग कैसे की जाती है।(Interval Walking Kaise Karte Hai)
फिटनेस के लिए अलग-अलग से चलना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आज हम आपको इस लेख में इंटरवल वॉकिंग के बारे में बताने वाले हैं। इंटरवल वॉकिंग, जैसा की नाम से ही क्लियर हो रहा है कि चलने के दौरान इंटरवल व ब्रेक लेना। इसका मतलब ये नहीं कि आप चलते-चलते रुक जाए। इस वॉकिंग में कुछ मिनट तेज स्पीड से चलते हैं और कुछ मिनट धीमे। इससे आपके शरीर की गति बनी रहती है और ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो बना रहता है। आइए आपको बताते हैं इसे करने का सही तरीका।
अगर आप फिटनेस के लिए इंटरवल वॉकिंगकरने वाले हैं, लेकिन सही तरीका नहीं पता है तो जान लें। जापानियों में इंटरवल वॉकिंग का मतलब है कि आप शुरू के 3 मिनट तेजी से चलें और बाकी 3 मिनट धीमी गति से चलें। ऐसा रोजाना 30 मिनट तक करें। कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, डेनमार्क के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने इस वॉकिंग की स्टडी की और बताया कि 'तेज चलने की गति इतनी तेज होनी चाहिए कि आप बड़े वाक्य न बोल पाएं। वहीं जब आप इंटरवल वॉकिंग में धीमे चलें तो पूरी तरह से रिकवर हो सकें। यह एक तरह से बॉडी को रिकवर करने का तरीका है।
जब आप इंटरवल वॉकिंग करते हैं तो ये वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसी के साथ सांस से जुड़ी समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तो ये बहुत लाभदायक है। हार्ट रेट को नॉर्मल रखने में भी इंटरवल वॉकिंग करना बेहतर साबित हो सकता है। इसी के साथ अगर आप इंटरवल वॉकिंग को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहती हैं, स्किन भी ग्लोइंग बनती है और शरीर दिनभर फुर्तिला रहता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
जी हां, डायबिटीज रोगियों को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप वॉकिंग, स्विमिंग और योगाभ्यास जरूर करना चाहिए।
वॉक कई प्रकार की होती है, जैसे कि ब्रिस्क वॉक, पावर वॉक, नॉर्डिक वॉक, रेस वॉक, और हिल वॉकिंग।
जी हां, चलना हर किसी के लिए फायदेमंद है। ये आपकी शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है कि आप तेज चलते हैं या धीरे।
रोजाना 7,000 से 10,000 कदम पैदल चलना ही चाहिए।