... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 11, 2018 6:51 PM IST
भाई-बहनों का प्यार बहुत गहरा होता है और इसीलिए उनके बीच अक्सर बहुत मज़बूत तालमेल देखा जाता है! बॉलीवुड के यंग अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी बहन जाह्नवी को एक बहुत ही इमोनशन मैसेज लिखा, वो भी जाह्नवी की पहली फ़िल्म धड़क के ट्रेलर रिलीज़ से एक दिन पहले।
अर्जुन ने रविवार देर रात ट्वीट कर कहा, "जाह्नवी कपूर कल आप हमेशा के लिए दर्शकों का हिस्सा बन जाएंगी क्योंकि आपकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। सबसे पहले मैं माफी मांगता हूं कि मैं मुंबई में नहीं हूं लेकिन मैं हमेशा आपके साथ हूं, आप परेशान ना हों।"
Tomorrow you will be part of the audience forever #JanhviKapoor cause your trailer comes out... Firstly, sorry I’m not there in Mumbai but I’m by your side, don’t worry. (1/3) pic.twitter.com/a1Go2fhZSG
— Arjun Kapoor (@arjunk26) June 10, 2018
अर्जुन ने आगे लिखा , "मैं चाहता हूं कि आप जानें कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो एक्टिंग का यह प्रोफेशन आपके लिए अद्भुत तरीके से अच्छा साबित होता है। ईमानदार रहें, दूसरों की राय का सम्मान करें। अपनी राह चलें और अपने विवेक से काम लें। यह आसान नहीं होगा लेकिन मुझे पता है कि आप इस ज़ुनूनभरे प्रोफेशन और तेज़ी से बदलने वाली स्थितियों के लिए तैयार हैं, जो आगे आपके सामने आएंगी।"
I just wanted you to know this profession is amazing if you work hard, be honest, learn to take the accolades with the brickbats, respect opinions, yet follow your own path & instinct. It’s not gonna be easy but I know you are ready for all the madness that will ensue. (2/3) — Arjun Kapoor (@arjunk26) June 10, 2018
भाई अर्जुन ने एक अच्छे भाई के तौर पर आगे बहन जाह्नवी और उनकी फ़िल्म धड़क से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
All the best for #Dhadak! I’m certain that my friends @ShashankKhaitan & @karanjohar have presented you & #IshaanKhatter as the modern Romeo & Juliet with elan !!! 3/3
— Arjun Kapoor (@arjunk26) June 10, 2018
इसी सिलसिले में हमने एक एक्सपर्ट से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर क्या है वह चीज़ जो भाई-बहन के रिश्ते को यूं जादुई ढंग से मज़बूत बनाती है?
'भाई बहन आमतौर पर हमारे पहले दोस्त और पहले आलोचक भी होते हैं! उनके बीच का रिश्ता इसलिए खास है क्योंकि यह समानता, प्यार के आदान-प्रदान और एक-दूसरे की भलाई के लिए एक निहित प्रतिज्ञा पर आधारित है। डिपार्टमेंट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियर, हिरानंदानी हॉस्पिटल, वाशी में कंसल्टेंट साइकाट्रिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. केदार तिलवे इस बारे में कहते हैं कि, 'अपने भाई-बहनों के साथ एक मजबूत रिश्ता उनके रुप में आपको एक दोस्त, दार्शनिक, भरोसेमंद साथी, शरारतों में भागीदार और एक वफादार साथी पाने में सक्षम बनाता है।'
आपके भाई-बहनों के साथ एक हेल्दी रिलेशनशिप काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पूरे जीवन के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद सपोर्ट प्रदान करता है। आपके भाई -बहनों के साथ एक असुरक्षित और अस्थिर संबंध आपके जीवन में कम आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास, प्रतिबद्धता के मुद्दों में कमी जैसी चीज़ों के रूप में नज़र आता है।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Instagram- @janhvikapoor