Health Benefits of Cycling: फिट रहने के लिए जान्हवी कपूर, सलमान और रणबीर कपूर चलाते हैं साइकिल, क्या आप जानते हैं इसके हेल्दी फायदे

फिटनेस आइकॉन माने जाने वाले ज़्यादातर बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अपने फिटनेस रूटीन में साइकिलिंग को ज़रूर शामिल करते हैं। आइए जानें साइकिल चलाने के हेल्दी फायदे और साइकिलिंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें । (Health Benefits of Cycling)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 3, 2021 10:27 AM IST

Health Benefits of Cycling:  अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनकी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को कुछ दिनों पहले मुंबई में साइकिल चलाते देखा गया। साइकिलिंग करते हुए जान्हवी और खुशी की ये तस्वीरें पैपराज़ी फोटोग्राफर विरल भयानी (Viral Bhayani) के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गयी हैं। अपने घर के आसपास ही साइकिल चलाते हुए स्पॉट की गयीं ये सेलेब सिस्टर्स कम्फर्टेबल कपड़ों में नज़र आयीं। गौरतलब है कि, लॉकडाउन के कारण मुंबई शहर में फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग्स पर पाबंदी लगायी गयी है। ऐसे में सेलेब्स खुद की फिटनेस पर अलग-अलग तरीकों से ध्यान दे रहे हैं। अक्सर, बी-टाउन सेलेब्स के वर्कआउट और योग वीडियोज़ वायरल भी होते रहते हैं। जान्हवी की भी ये तस्वीरें उसी का एक नमूना हैं।

इन सेलिब्रिटीज़ को भी है साइकिल चलाना पसंद

जान्हवी और खुशी की तरह ही बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज़ साइकिल चलाते हुए  अक्सर दिख जाती हैं। सलमान खान और जॉन अब्राहम जैसे फिट स्टार्स को तो अक्सर बांद्रा की गलियों में साइकिल की सवारी करते देखा जाता रहा है। वहीं, डेज़ी शाह (Daisy Shsh), दिव्या खोसला कुमार (Divya Kumar Khosla) और आयुष्मान खुराना (Ayusmann Khurrana) भी साइकिल चलाकर खुद को फिट रखते हैं। वहीं, बॉलीवु़ड की aफिटेस्ट पर्सनालिटी कहे जाने वाले मिलिंद सोमण भी रेग्युलर साइकिलिंग करते हैं (Health Benefits of Cycling in Hindi)

साइकिल चलाना एक ऐसी एक्टिविटी है जो ना केवल मज़ेदार है बल्कि, यह बिना ज्यादा मेहनत पूरे शरीर की फिटनेस बढ़ाने का काम करता है। यही वजह है कि फिटनेस आइकॉन माने जाने वाले ज़्यादातर बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अपने फिटनेस रूटीन में साइकिलिंग को ज़रूर शामिल करते हैं।

साइकिल चलाना क्यों हैं सेहतमंद ?

हेल्दी हार्ट

कई स्टडीज़ में दावा किया गया है कि साइकिल चलाने से दिल की सेहत सुधरती है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम होता है। क्योंकि, साइकिल चलाते समय हार्ट बीट तेज़ हो जाती है। इससे, ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

कम होता है डायबिटीज का रिस्क

हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कम रखने के लिए भी साइकिल चलाने से मदद होती है।  इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

स्ट्रॉन्ग मसल्स

जैसा कि साइकिल चलाने के लिए पैरों से पैडल चलाना पड़ता है। इससे, पैरों का निचला हिस्सा, तलवे और थाइज़ मज़बूत बनती हैं। इसी तरह, पैरों की लोअर मसल्स, पीठ, पेट और कंधों के साथ-साथ हाथों के मसल्स भी स्ट्रॉन्ग बनते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source