Advertisement

जांघों का फैट कम करने के लिए कौन से व्यायाम जरूरी? आज से ही शुरू कर दें ये 3 एक्सरसाइज

Exercise for Thigh Fat: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण शरीर का वजन बढ़ना आम बात है, जिसे बाद में कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। जांघों के हिस्सों में बनने वाले जिद्दी फैट को कम करने के लिए आप ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Written By Mukesh Sharma
Published : July 17, 2025 8:22 AM IST

How to Get Rid of Thighs Fat: जांघ और हिप्स के आसपास जमा फैट न केवल देखने में बुरा लगता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी हानिकारक होता है। यह अतिरिक्त चर्बी हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है। साथ ही, यह मोटापे से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे जोड़ों में दर्द और थकान का कारण भी बनती है। इसलिए जांघ और हिप्स के फैट को नियंत्रित करना जरूरी है। हालांकि जांघ और हिप्स के आसपास जमा फैट को कम करना कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सही एक्सरसाइज और नियमित अभ्यास से आप इस क्षेत्र को टोन कर सकते हैं। यहां हम आपको 4 प्रभावी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो जांघ और हिप के फैट को कम करने में मदद करते हैं।

1. नो फोल्ड एंड रेज

इस एक्सरसाइज के लिए सीधे खड़े हो जाएं। एक पैर को सीधा रखते हुए दूसरे पैर को पीछे की ओर उठाएं और वापस नीचे लाएं। ध्यान रखें कि पीठ सीधी रहे और शरीर स्थिर हो। यह हिप्स और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और फैट बर्निंग में मदद करता है। एक्सरसाइज को हर पैर से 15-20 बार दोहराएं।

Advertisement

2. टो एंड हील टच

इस एक्सरसाइज में खड़े होकर सीधे हाथ नीचे पैर की उंगलियों (टो) और फिर एड़ी (हील) को छूने की कोशिश करें। पहले बाएं पैर के साथ टो और हील टच करें, फिर दाहिने पैर के साथ। यह व्यायाम जांघों और हिप्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है और फैट घटाने में सहायक होता है। इसे 20-25 बार करें।

FAQ'S

1. बैली फैट कम करने की एक्सरसाइज

रनिंग फैट बर्निंग के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है और इसे आप रोज कर सकते हैं।

2. क्या बालासन पेट की चर्बी कम कर सकता है?

अगर आप रोज सुबह बालासन करेंगे, तो इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। इस आसान को करने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

3. वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाएं?

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो फास्ट फूड्स, प्रोसेस्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इस दौरान आपको घर पर बना तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए।

3. लेटरल लेग रेज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए साइड पर लेट जाएं, दोनों टांगें सीधी रखें। ऊपर वाली टांग को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज से हिप्स के साइड मसल्स मजबूत होते हैं और जांघों का फैट कम होता है। दोनों साइड से 15-20 बार करें। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

Advertisement

4. स्क्वाट्स

स्क्वाट्स भी जांघ और हिप्स के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। पैरों को कंधे की चौड़ाई पर फैलाकर खड़े हों, फिर घुटनों को मोड़कर नीचे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। पीठ सीधी रखें और फिर उठ जाएं। इसे 15-20 बार दोहराएं। इससे जांघ और हिप्स का फैट कम होने लगेगा और आपकी त्वचा भी टाइट होगी। नियमित अभ्यास से फर्क जरूर दिखेगा। हार्ट अटैक के मरीज भी इसे डॉक्टर की सलाह से कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।