... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
इससे शरीर लचीला बनता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। © Shutterstock
योग का एक फॉर्म है एंटी ग्रेविटी योग जिसे हवा में किया जाता है। इस योग के जितने भी योगासन होते है उसे हवा में किया जाता है। इस योग को करने के लिए एक सिल्क के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है।इसमें कपड़े को लटका कर योग के कुछ मूवमेंट्स करते हुए कपड़े को शरीर से लपेट लेते है और आपका शरीर जितनी भी योग की क्रियाएं करता है वो जमीन से कुछ फ़ीट ऊपर करता है। इसलिए इस योग को एंटी ग्रेविटी योग कहते है।
जरूरी हैंं ये सावधानियाँ
ऐसे करें एंटी ग्रेविटी योग
एंटी ग्रेविटी योग के फायदे
शरीर को संतुलित रखता है - शुरुआत में हाथों की और पैरों की इस पकड़ को बनाने में समस्या आती है फिर धीरे-धीरे अपने आप यह पकड़ बनाना आसान हो जाता है। इस वजह से शरीर भी काफी हद तक संतुलित रहता है।
बेहतर बनाए पाचन -एंटी ग्रेविटी योग में कई प्रकार की मुद्राएं बनाई जाती है। इन मुद्राओं में पूरे शरीर की काफी अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग होती है। इस स्ट्रेचिंग की वजह से शरीर में खाना पचाने की प्रक्रिया स्वस्थ रहती है। इसके अलग अलग आसनो को करने से पाचन क्रिया तेज़ी से कार्य करती है।
एंटी एजिंग है यह योग - इसे करने से शरीर में ब्लड फ्लो काफी अच्छा रहता है। इस वजह से शरीर की सभी माँसपेशियों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुँच जाती है। जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं। साथ ही यह डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी काफी मददगार है।
इससे शरीर लचीला बनता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। © Shutterstock
दिल की समस्याओं से निजात- इस योग को करने से शरीर में सभी मांसपेशियों तक काफी अच्छी तरह से और सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुँचता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छी तरह से चलता है। इस वजह से हार्ट पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं पड़ता है जिस वजह से यह हार्ट को हमेशा स्वस्थ रखता है। कार्डियोवेस्कुलर स्वास्थ को भी काफी स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इस तरह हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें - क्या लंबी सांसें लेने से कम होता है वजन ? जानें सच्चाई
बैक पैन में आराम दें – इमें शरीर के सभी अंगों की अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग हो जाती है जिस वजह से यह बैक पेन में काफी हद तक राहत देता है। इस योग से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, साथ ही रीढ़ की हड्डी को भी काफी हद तक फ्लेक्सिबल बनाता है। जिससे बैक पेन में काफी हद तक राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें - इन चार कारणों से आती हैं वर्कप्लेस पर उबासियां
वजन कम करे – एंटी ग्रेविटी योग क्रियाएं करने से शरीर में कैलोरीज काफी जल्दी बर्न होती है। इस वजह पूरी बॉडी में जमा फैट काफी तेज़ी से घटाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - बस छह दिन करें इस तेल की मालिश, फिर से उग आएंगे बाल
एकाग्रता बढ़ाने में सहायक - इस योग को करने से तनाव दूर होता है और साथ ही इसे करने से दिमाग शांत रहता है। सांसों और हाथ-पैर का परफेक्ट संतुलन एकाग्रता बढ़ाता है।