Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

माइंडफुल मेडिटेशन और मेडिटेशन में क्या कोई अंतर है?

क्या पारंपरिक ध्यान और माइंडफुल मेडिटेशन एक ही हैं?

माइंडफुल मेडिटेशन और मेडिटेशन में क्या कोई अंतर है?

Written by Editorial Team |Published : December 20, 2017 5:16 PM IST

इंस्टाग्राम (Instagram) पर हर तरफ आपने 'बी माइंडफुल' (‘be mindful’) कैप्शन के साथ कई खूबसूरत और अच्छी तस्वीरें देखी होगीं। हां, बेहतर सेहत की बारे में अब ज़्यादा से ज़्यादा लोग जागरूक हो रहे हैं और सब अपना ख्याल रखने की कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि हर किसी को पता है कि माइंडफुलनेस क्या है? क्या यह ध्यान या मेडिटेशन की तरह है या उससे कुछ अलग है? आप सबकी इस दुविधा को दूर करने के लिए हमने बात की योग और वेलनेस एक्सपर्ट सीमा नायक से।

ध्यान या मेडिटेशन क्या है?

ध्यान तब किया जाता है जब आप जानबूझकर कुछ समय खुद के साथ रहना पसंद करते हैं जब आप अपने लिए कुछ करने के लिए समय निकालते हैं तो यह ध्यान है, जैसे- संगीत सुनना भी ध्यान है, जहां आपकी कोशिश खुद को आराम देना और तनाव से आज़ाद होना होता है। मेडिटेशन एक एक्सरसाइज के तौर पर भी की जाती है, जहां आप अपने मन को साफ करने के लिए मेडिटेशन करते हैं। ध्यान या मेडिटेशन मन और उसकी प्रकृति के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। यह आपको अपनी भावनाओं, भीतर की इच्छाओं और उम्मीदों के बारे में समझने में मदद करता है।

Also Read

More News

माइंडफुलनेस क्या है?

माइंडफुलनेस (mindfulness?) कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ जागरूक होना है। आप औपचारिक और अनौपचारिक रूप से, दोनों तरह इसका अभ्यास कर सकते हैं। जब आप इसे अनौपचारिक रूप से करते हैं, तो आप बस अपने आसपास की हर चीज के बारे में अधिक जानकारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। औपचारिक प्रक्रिया जिसे माइंडफुलनेस मेडिटेशन (mindfulness meditation) कहा जाता है, और आपकी दुविधा या भ्रम की असली वजह यही हो सकती है। तो हमारी बात पर ध्यान दें और समझें। माइंडफुलनेस मेडिटेशन में आपका मन को वर्तमान की चीज़ों पर केंद्रित किया जाता, जो मूड में सुधार, तनाव कम करने और इम्यून सिस्टम के कामों को बढ़ाने से जुड़ा हुआ है। इसके अभ्यास के पीछे की कोशिश होती है कि आप वर्तमान में उस स्थिति में रहें जहां खुद पर आपको काबू रखने में मदद होती है।

Read this in English.

अनुवादक:Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More