
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 20, 2024 9:41 PM IST
Sauna bath benefits for health and fitness: सॉना बाथ (Sauna Bath) के बारे में आपने भी सुना ही होगा। यह एक लग्जरी की तरह देखा जाता है और आजकल लोगों में सॉना बाथ लेने का ट्रेंड भी खूब है। सॉना बाथ को हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह फिजिकली फिट रहने से लेकर कुछ बीमारियों का रिस्क कम करने में कारगर भी माना जाता है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Pradbhu) ने सॉना बाथ लेते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। ऐसा कहा जाता है कि सामंथा सॉना की मदद से अपना बढ़ा हुआ वजन कम करती हैं।
View this post on Instagram
सॉना बाथ की लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि लोगों को बताया जाता है कि सॉना बाथ लेने से वेट लॉस तेजी से होता है। आइए जानें क्या सचमुच में सॉना बाथ वेट लॉस (sauna bath for weight loss) में मदद करता है और क्या हैं सॉना बाथ लेने के अन्य फायदे। (benefits of sauna bath for in hindi)
कुछ स्टडीज में ऐसा दावा किया गया है कि सॉना बाथ लेने से शरीर को अलग-अलग तरह के फायदे होते हैं। इससे शरीर मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे शरीर का वॉटर वेट (water weight) भी कम होता है जिससे लोग जल्दी पतले नजर आते हैं।
कुछ स्टडीज के अनुसार अगर एक्सरसाइज और डाइट के साथ सॉना बाथ लिया जाए तो इससे शरीर का वॉटर वेट तेजी से कम होता है। वॉटर वेट शरीर का वह वजन है जो शरीर में जमा पानी की वजह से बनत है। जब आप सॉना बाथ के लिए स्टीम रूम में बैठते हैं तो आपको बहुत अधिक पसीना आ सकता है। इसी पसीने के साथ शरीर का वॉटर वेट भी कम होता है।
सॉना बाथ या स्टीम बाथ लेने के लिए पानी का तापमान 160 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 71 सेल्सियस) तक बढ़ाया जाता है। इतने हाई तापमान वाले पानी में नहाने से हार्ट रेट बढ़ जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है और इससे हार्ट फंक्शन ठीक होता है। हालांकि लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को सॉना बाथ लेने से मना किया जाता है।
सॉना बाथ लेने सेबॉडी डिटॉक्सिफिकेशन(Body detoxification) होता है जिससे शरीर में छुपे विषैले तत्वों से छुटकारा मिलता है और इनके नुकसान से आपको सुरक्षा मिलती है। इससे शरीर की इम्यून पॉवर (immune power boosting) बढ़ती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.