लंच के बाद पॉवर नैप लेना क्या सेहत के लिए नुकसानदायक है?

दोपहर में खाना खाने के बाद तुरंत सो जाने से वेट लॉस रुक जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 7, 2018 7:51 PM IST

ऑफिस में लंच ब्रेक के बाद 3 बजे के आसपास तगड़ी नींद आती है और हममे से ज़्यादार लोग इस नींद की ताकत को समझते हैं। तो वहीं छुट्टीवाले दिन भी जब आप घर में खाना खाते हैं तो दोपहर में आलसभरी नींद आती है। खाना खाने के बाद की नींद तो काफी प्यारी लगती है। लेकिन यह अच्छी नींद,आपकी सेहत के लिए उतनी अच्छी नहीं होती। बिल्कुल ठीक कह रहे हैं हम दोपहर में खाना खाने के बाद तुरंत सो जाने से वज़न कम करने की आपकी सारी कोशिशें बेकार हो सकती हैं। तो वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो यह हमारी सेहत के लिए भी काफी नुकसान दायक हो सकता है।

दरअसल दोपहर की नींद की नहीं, बल्कि खाना खाकर तुरंत आराम करने की आदत से वज़न बढ़ता है। और ऐसा सिर्फ दिन के खाने के बाद ही नहीं, रात के खाने के बाद तुरंत सो जाने की खराब आदत की वजह से भी होता है। इसके पीछे सीधा कारण है। अगर आप खड़े, बैठें या चल रहे हैं तो आपकी कैलोरी अधिक बर्न होंगी लेकिन सोते हुए कैलोरी काफी कम बर्न होती हैं। दीपशिखा सलाह देती हैं कि खाना खाने और सोने के बीच कम से कम 1-2 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए। इतने वक्त में आपका शरीर अपना पाचन कार्य कर लेता है और फैट बर्न होना भी शुरू हो जाता है।

खाना खाते ही तुरंत सो जाने का ये नुकसान भी है कि इससे एसिडिटी की समस्या भी बढ़ जाती है। क्योंकि लेटने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और एसिड रिफ्लेक्स होने लगता है। इसलिए खाना खाने के बाद तुरंत न सोएं। सबसे अच्छा तरीका है कि इस दौरान अपने कुछ कामकाज निपटा लें। कुछ वक्त बीत जाने के बाद सोएं।

बहुत से देशों में पॉवर नैप लेने के लिए 10-40 मिनट तक का ब्रेक भी मिलता है। लेकिन उन चीज़ों से प्रभावित होने से पहले पता कर लें वो कितना सही है और पॉवर नैप लेने वाले ये लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए और कौन- सी बातों का भी ध्यान रखते हैं।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.