
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 16, 2020 1:06 PM IST
शादी है नजदीक और डबल चिन करनी है जल्दी कम? तो रोज 5 मिनट करें फिश फेस एक्सरसाइज
क्या आप बस किसी भी तरह से डबन चिन से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आज आप एकदम सही जगह पर आ गए हैं। क्योंकि डबल चिन को कम करने के लिए आपको किसी नुस्खे की नहीं बल्कि हल्की फुल्की एक्सरसाइज की जरूरत होती है। असल में डबल चिन जिनती जिद्दी दिखती है, उतनी होती नहीं है। अगर आप सही तरीके और सही एक्सरसाइज को नियमित रूप से करें तो आप कुछ ही दिनों में डबल चिन से छुटकारा पा सकते हैं। डबल चाइन तब बनती है जब आपके जबड़े और कॉलर बोन के बीच की मांसपेशी फैट को स्टोर करने लगती है। डबल चिन होने से आप अपनी उम्र से काफी बड़े भी लग सकते हैं। नियमित व्यायाम और उचित आहार आपको इस जगह के फैट को करने में मदद कर सकता है और आपकी चिन को टोन में ला सकता है। आज हम आपको डबल चिन को कम करने के लिए जो फिश फेस एक्सरसाइज बता रहे हैं तह तभी फायदेमंद होंगी जब आप उन्हें बार बार करेंगे। तो आइए जानते हैं क्या हैं फिश फेस एक्सरसाइज समेत 3 अन्य एक्सरसाइज और-
यह व्यायाम आपके गाल और ठोड़ी की मांसपेशियों को टोन करने का एक प्रभावी तरीका है। यह आपके गाल की मांसपेशियों को खींचकर आपके गर्दन के क्षेत्र में होने वाली अकड़ को काफी कम करने में मदद करती है। इसे करने के लिए एक जगह पर आराम से बैठें और फिर अपने गालों में हवा भरकर अपने मुंह को मछली की तरह आगे की ओर करें। इस मुद्रा में कम से कम 5 सेकंड तक रुकें। जब आप ऐसा कर रहे होंगे तो आपको अपने गाल और जबड़े में अकड़न या जलन महसूस होगी, जो इस एक्सरसाइज के दौरान होनी भी चाहिए। इस व्यायाम को जितना हो सके उतनी बार दोहराएं। आपको रिजल्ट बहुत जल्दी दिखेगा।
गले की चर्बी को कम करने के लिए नेक रोटेशन कमाल का फायदा करती है। इस एक्सरसाइज से डबल चिन कम होने में भी मदद मिलती है। इस करना भी बेहद आसान है और किसी इक्यूपमेंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसे करने के लिए अपनी गर्दन को घड़ी की तरह गोल गोल घुमाएं। एक बार में एक तरफ कम से कम 10 फेर करें। उसके बाद फिर दूसरी तरफ करें। इससे आपके कंधों और गर्दन में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छी तरह से होगा और कंधे से संबंधित समस्याएं भी नहीं होंगी।
क्या अपनी घिसी पिटी फेशियल एक्सरसाइज से बोर आ गए हैं और कुछ मजेदार करना चाहते हैं? अगर हां तो बॉल एक्सरसाइज करना शुरू करें। ये आपके फेशियल फैट को कम करने के साथ ही आपको इंटरेस्टिंग भी लगेगी। इसे करने के लिए एक छोटी, आसानी से पकड़ने वाली बॉल लें। अब इस गेंद को अपनी ठोड़ी के नीचे रखें और गेंद पर दबाव डालते हुए धीरे-धीरे अपनी ठुड्डी को नीचे की ओर करें। एक बार में इसे 20 से 30 बार करें।
आपने भी कभी कभी जरूर सुना होगा कि च्यूइंग गम चबाना डबल चिन या गालों को कम करने में मदद करता है। आपको बता दें कि आपने एकदम सही सुना है। जब आप च्यूइंग गम चबाते हैं तो आपके मुंह की एक्सरसाइज होती है। यह एक्सरसाइज आपके फेस और जॉ मसल्स के लिए भी काफी अच्छी होती है।