Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
एक्सरसाइज़ के फायदे आप सभी जानते ही हैं। हमारे शरीर को फिट बनाने के साथ ब्लड लशुगर, मेटाबॉलिज़्म और ब्लड प्रेशर की रेट्स को भी सुधार कर एक्सरसाइज़ आपको हेल्दी रहने में भी मदद करते हैं। लेकिन जब बात आती है पीरियड्स की ऐसे समय में लड़कियां कई तरह की परेशानियां महसूस करती हैं और वो ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहतीं जिसमें शारीरिक मेहनत बहुत लगे और उन्हें थकान भी हो। तो वहीं पीरियड्स के समय एक्सरसाइज़ करने से जुड़े हुए बहुत से मिथक हैं जिनकी वजह से लड़कियां पीरियड्स के समय कसरत करना छोड़ देती हैं। तो क्या सचमुच पीरियड्स के दौरान कसरत या जिम जाने से बचना चाहिए।
एक्सपर्ट्स के अनुसार एक्सरसाइज से पीरियड्स के दौरान महसूस होनेवाले क्रैम्स से भी राहत दिलाती है। अगर आप बहुत अधिक एक्सरसाइज़ करती हैं और आपका बीएमआई कम है, तो आपका शरीर खुद की रक्षा के तरीके इस्तेमाल करने लगेगा।
एक्सरसाइज़ में बहुत अधिक ऊर्जा या एनर्जी की आवश्यकता होती है। अधिक एक्सरसाइज़ करने से आपकी शक्ति का अधिक इस्तेमाल भी होगा और इसीलिए दिनभर आपको शरीर से शक्ति नहीं मिल पाएगी। शरीर द्वारा एक्सरसाइज़ के लिए पर्याप्त शक्ति नहीं मिलने और मिनरल बोन डेंसिटी कम होने से आपके पीरियड्स रुक जाते हैं। इसीलिए अपनी डायट पर ध्यान दें। आपको अपने भोजन से पर्याप्त पोषण प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। ताकि आपको आवश्यक मात्रा में शक्ति मिलती रहेगी और वर्कआउट के समय महसूस होने वाली शक्ति की कमी के कारण आपके पीरियड्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।