... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 21, 2017 12:52 PM IST
मेरे फैमिली डॉक्टर ने मुझे एक बार समझाया: "एंटीबायोटिक दवाइयां आपके फोन को फॉर्मेट करने की तरह हैं। आप सब कुछ खो देते हैं। तो जब आपका पेट "फॉर्मेट" हो जाता है तो आपके ख़राब बैक्टेरिया के साथ अच्छे बैक्टेरिया भी खो देते हैं। "अच्छे बैक्टेरिया खत्म हो जाते हैं और यह अच्छा नहीं होता। जैसे ही आप एमोक्सिसिलिन (amoxicillin) और सीप्रोफॉल्क्सैसिन (ciprofolxacin) जैसी एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स पूरा करते हैं, आप कब्ज से लेकर लूज़ मोशन जैसी पेट से संबंधित समस्याओं से परेशान हो जाते हैं। इसलिए डॉक्टर पेट माइक्रोबोटाटा को बढ़ाने के लिए अपने रोगियों को प्रोबायोटिक्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। आप या तो संभवतः प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ जैसे- दही, केफिर और अन्य फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ खा सकते हैं या प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स ले सकते हैं, जो उतने ही अच्छे हैं।
प्रोबायोटिक्स क्यों?
डॉ. शीतल सुरेश, (सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन, फोर्टिस मलार हॉस्पिटल, चेन्नई) कहते हैं, "जब आप एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं तो प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स लेना बेहतर होता है। ये दवाएं अच्छे और बुरे बैक्टीरिया को प्रभावित करके आंतों के नाजुक माइक्रोबियल संतुलन को बाधित करती हैं। यही वह जगह है जहां प्रोबायोटिक्स मदद करते हैं, क्योंकि वे सामान्य आंत फ्लोरा को बहाल करने में मदद करते हैं और डायरिया को रोकती हैं जो कि एंटीबायोटिक दवाओं का एक सामान्य साइड इफेक्ट है।" इसके अतिरिक्त, प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी के लिए भी अच्छे हैं।
टैबलेट या लिक्विड— बेहतर क्या है?
प्रोबायोटिक्स दो रूपों में उपलब्ध हैं: एक टैबलेट फॉर्म में है और दूसरा पारदर्शी तरल रूप में। "प्रोबायोटिक्स को किसी भी रूप में लिया जा सकता है - लिक्विड या टैबलेट। लेकिन उनमें से कुछ को फ्रिज़ में रखने की आवश्यकता हो सकती है, "डॉ. सुरेश कहते हैं।
क्या बच्चों को प्रोबायोटिक्स देने चाहिए?
गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित बच्चों को डॉक्टर की अनुमति के बिना प्रोबायोटिक्स नहीं दी जानी चाहिए। ऐसा कहना है डॉ. सुरेश का जो बताते हैं कि सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान बच्चों को लिक्विड रूप में प्रोबियोटिक्स लैक्टिक एसिड बेसिली देना सबसे अच्छा है।
प्रोबायोटिक्स लेने का सही समय क्या है?
नुकसान बचने के लिए, कुछ लोग एंटीबायोटिक उपचार से पहले प्रोबायोटिक्स लेना शुरू करते हैं। लेकिन डॉ. सुरेश ऐसा ना करने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं, "जब आप एंटीबायोटिक दवाइयां लेते हैं, तभी प्रोबायोटिक्स भी लें, पहले या बाद में नहीं।"
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock