... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 26, 2017 6:30 PM IST
अक्सर लोग ये सोचते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से जल्दी बॉडी टोन अप होता है या वजन घटता है तो आप गलत है। दिन में दो बार वर्कआउट करना इन्स्टाग्राम पर मशहुर हो रहा है, यहां तक कि सलेब्रिटियों में प्रसिद्ध हो रहा है। वैसे तो दिन में एक बार वर्कआउट करना काफी होता है लेकिन दिन में दो बार करें तो क्या ये सही होता है? इस बारे में वीएस फिटनेस स्टूडियो, मुम्बई के फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह से बात की और उन्होंने इस बारे में हमें बताया कि क्या करना सही होता है।
आप वर्कआउट को दो सेशन में विभाजित कर सकते हैं-
अगर सही तौर पर देखे तो दो फूल-लेंथ वर्कआउट करना ठीक नहीं होता है। हाई-इंटेनसिटी वाला वर्कआउट करने के लिए शरीर को आराम करने की भी ज़रूरत होती है। वर्कआउट करने के समय ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट का रेट बहुत बढ़ जाता है, जिसके कारण शरीर बहुत ज्यादा तनाव में आ जाता है और मसल्स भी थक जाते हैं। वर्कआउट के बाद शरीर को फिर से अगले पड़ाव के लिए तैयार होने के लिए आराम की ज़रूरत होती है।
आप अपने वर्कआउट को सुबह और शाम दो भागों में विभाजित कर सकते है। आप सुबह 30 मिनट और शाम को 30 मिनट वर्कआउट कर सकते हैं। जब आप इस तरह समय को विभाजित करेंगे तब आप पहले से ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पायेंगे और एनर्जी से भरपूर रहेंगे। हर बार वर्कआउट करने के बाद मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी ज्यादा बर्न होता है। जब आप दिन में दो बार एक्सरसाइज करेंगे इस तरीके से करेंगे तब बर्न में दोगुना होगा। जब आप सुबह के मिटिंग और शाम के कमींटमेंट में बीजी रहते हैं तब सुबह मॉर्निंग एनर्जी बूस्ट और इंवनिंग रिफ्रेशनर की तरह वर्कआउट करें।
लेकिन एक बात पर ध्यान दे कि एक ही तरह का एक्सरसाइज दो बार न करें। जैसे, वेट ट्रेनिंग करने से मसल्स पर बहुत प्रभाव पड़ता है और ठीक होने में समस्या होती है। तो अगर आप एक सेशन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रहे हैं तो दूसरे सेशन में कार्डियो करे। अगर आपने हाल ही में वर्कआउट करना शुरू किया है तो इस सेशन को दो भागों में बांट दें। लेकिन जो भी करें प्रोफेशनल ट्रेनर के निगरानी में करें।
नोट- लेकिन वर्कआउट करने के पहले वार्म-अप, हाइड्रेशन, न्यूट्रिशन और नींद जैसे चीजों पर ध्यान ज़रूर दें।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock.