क्या ज्यादा पका हुआ केला खाना चाहिए?

ज्यादा पका हुआ केला खाना क्या डायबिटीक के लिए सेफ है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 15, 2017 12:09 PM IST

अक्सर लोग हफ्ते के अंत में पूरे सप्ताह का बाजार करके फ्रिज में रख देते हैं। और फिर सब्जी और फल इतने दिनों तक रखने के कारण वह पकने लगते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या फ्रिज में हद से पका हुआ केला ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं? चलिये न्यूट्रिशनिस्ट चंदना देसाई से पता लगाते हैं कि ज्यादा पके केले का न्यूट्रिशनल वैल्यु क्या होता है-

कार्बोहाइड्रेट्स- जैसे फल पकने लगता है केले का स्टार्च बदल जाता है। कच्चे केले में कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होता है लेकिन ज्यादा पके केले में स्टार्च सामान्य शुगर में बदल जाता है। लेकिन जिनको डायबिटीज होता है वह ज्यादा पका केला न खाये तो अच्छा है। क्या आपको पता है कि केले के छिलके का भी एक चमत्कार फायदा होता है।

कैलोरी- पूरे पके केले में जितना कैलोरी होता है उतना ही कच्चे केले में होता है। अगर आप कैलोरी को लेकर ज्यादा चिंता कर रहे हैं तो ये जान लें कि केले में अन्य फलों की तुलना में ज्यादा कैलोरी रहता है।

एन्टीऑक्सिडेंट्स- केले में तभी भूरे रंग के दाग होने लगते हैं जब क्लोरोफिल टूट कर एन्टीऑक्सिडेंट में बदल जाता है। इसलिए जब आप स्मूदी में ज्यादा एन्टीऑक्सिडेंट चाहते हैं तो ज्यादा पका केला डाल सकते हैं। अगर आप ज्यादा पका हुआ केला डाल रहे हैं तो चीनी का इस्तेमाल न करें।

विटामिन और मिनरल- ज्यादा पके केले का माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स कम हो जाता है। जितना फल पकने लगता है वाटर सोल्युब्ल विटामिन फॉलिक एसिड, विटामिन सी और थियामिन कम होने लगता है। ज्यादा पका हुआ केला में भी पोटाशियम उच्च मात्रा में होता है।

ज्यादा पका केला खाना सेहत के नजरिये से कुछ गलत नहीं है बशर्ते कि आप डायबिटीक न हो।

टिप्स- अगर आप ज्यादा पका हुआ केला खा रहे हैं तो इसको फ्रिज में रखकर ही खाये ताकि माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स कम न हो।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.