Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fast weight loss methods: मोटापा एक वैश्विक हेल्थ प्रॉब्लम बनकर उभर रही है। क्योंकि मोटापे के साथ ही कई लाइफस्टाइल डिजिजेज का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। थायरॉइड, पीसीओडी, डायबिटीज, हार्ट डिजिजेज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं सीधे-सीधे मोटापे से जुड़ी हैं और मोटापे की वजह से ही इन बीमारियों के लक्षण भी गम्भीर हो सकते हैं। मोटापे के नुकसानों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल वर्ल्ड ओबेसिटी डे (world obesity day 2024) मनाया जाता है।
मोटापे से छुटकारा पाने की सलाह डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा भी दी जाती है। हेल्दी वेट मेंटेन करने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है और आप फिट और आकर्षक भी दिखायी दे सकते हैं। तेजी से वेट लॉस करने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग वेट लॉस के लिए इतनी मेहनत करते हैं कि महीनों और कुछ दिनों में भी उन्हें अच्छे रिजल्ट्स दिखायी देने लगते हैं। पर क्या हर किसी के लिए सप्ताहभर में 4-5 किलो वजन कम करना आसान हो सकता है और क्या हैं तेजी से वेट लॉस करने के सही तरीके (healthy methods of losing weight rapidly), पढ़ें यहां।
डाइट एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल (Mrs. Shilpa Mittal, Nutritionist and Diet Consultant, Founder of Shilpsnutrilife,Mumbai) के अनुसार, सप्ताहभर में 5 किलो वजन कम कर पाना बहुत मुश्किल है। मैं कभी भी ऐसे किसी भी मेथड की सलाह लोगों को नहीं दूंगी जो इतनी तेजी से वजन कम करता है। क्योंकि, यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म बहुत तेज होता है और उनका वजन भी तेजी से कम हो सकता है। लेकिन, ऐसी स्थिति में भी महीने में 2-3 किलो से अधिक वेट लॉस की सलाह नहीं दी जा सकती है।
शिल्पा मित्तल के मुताबिक, तेजी से वेट लॉस करने के लिए हमेशा हेल्दी तरीके ही अपनाए जाने चाहिए। इन तरीकों की मदद से आप अपनी हेल्थ को नुकसान पहुंचाए बिना तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं और आपको कमजोरी, चक्कर आने या अन्य कॉम्प्लिकेशन्स से बचने में मदद भी हो सकती है।
फास्ट वेट लॉस करने के लिए कुछ गलतियों से बचना सबसे जरूरी है जैसे, कुछ लोग कार्ब्स बिल्कुल नहीं खाते और केवल प्रोटीन का ही सेवन करते हैं। इसी तरह कुछ लोग केवल सूप और सलाद खाते हैं और रोटी-दाल या चावल खाने से बचते हैं। ऐसा करना आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसीलिए, प्रोटीन, कार्ब्, विटामिंस, फैट्स और पानी सभी का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
हमेशा अपने लिए सही डाइट और वर्कआउट प्लान सिलेक्ट करें। किसी और वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो करने की बजाय अपने डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट से मिलकर खुद के लिए सूटेबल डाइट प्लान बनवाएं।
एक्सरसाइज करने या किसी वेट लॉस डाइट को शुरू करने के बाद कई बार 5-7 दिनों में लोगों का वजन 1-2 किलो कम दिखायी देता है लेकिन, यह वजन नहीं बल्कि वॉटर वेट है। शरीर में जमा अतिरिक्त पानी जब शरीर से निकल जाता है तो इससे आपका वजन भी थोड़ा कम दिखायी देने लगता है। इसीलिए, इस वेट लॉस को हेल्दी मानकर खुद को भूखा रखने या और अधिक एक्सरसाइज करने से बचें। बजाय इसके आप छोटे-छोटे गोल्स बनाएं। महीने में 2 से 3 किलो वजन कम करने का गोल बनाएं और उसके लिए जरूरी मेहनत करें। इस तरह धीमी गति से वेट लॉस करने से आपका शरीर भी इन बदलावों के साथ तालमेल बिठा पाएगा और आप कमजोरी, चक्कर आने और अन्य समस्याओं से भी बच सकेगें।
कम उम्र के लोगों का वजन तेजी से कम होता है जबकि, अधिक उम्र वाले लोगों के लिए तेजी से वेट लॉस करना मुश्किल हो सकता है। इसीलिए, अपने शरीर, मेेडिकल कंडीशन और उम्र के आधार पर ही वेट लॉस की प्लानिंग करें।