Yoga Over Gym Workouts: जिम जाना ज्‍यादा फायदेमंद है या योगा करना? जानिए 4 प्‍वॉइंट्स में

योगा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। किसी भी उम्र का व्यक्ति योगा करना शुरू कर सकता है और इसके लाभ ले सकता है.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 21, 2021 1:58 PM IST

किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, फिर चाहे वो वॉकिंग ही क्‍यों न हो। कुछ एक्‍सरसाइज ऐसी भी होती हैं जो वजन घटाने और मसल्‍स गेन करने के अलावा भी कई फायदे करती हैं। अगर आप अपनी बॉडी को एक परफेक्‍ट शेप में चाहते हैं तो जिम में वर्कआउट करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जबकि दूसरी ओर, योगा करने से शरीर तो फिट रहता ही है साथ ही व्‍यक्ति का माइंडसेट भी बदलता है। यानि कि योगा शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के साथ-साथ मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद होता है। किसी भी उम्र का व्‍यक्ति योगा करना शुरू कर सकता है और इसके लाभ ले सकता है। लेकिन ऐसा क्‍यों कहा जाता है कि जिम वर्कआउट करने से ज्‍यादा फायदेमंद योगा करना होता है? (Is doing yoga more beneficial than doing gym workouts in hindi) आइए जानते हैं 5 ऐसे प्‍वॉइंट्स जो बताते हैं योगा, जिम से ज्‍यादा फायदेमंद क्‍यों है।

ब्‍लड सर्कुलेशन और डाइजेशन होता है बूस्‍ट (Improve Blood Circulation and Digestive System)

कई योगासन ऐसे होते हैं जिन्‍हें करने से ब्‍लड सर्कुलेशन और डाइजेशन सिस्‍टम बेहतर होता है। cat-cow pose और downward facing dog ऐसे पोज हैं जो पाचन क्रिया को बूस्‍ट करते हैं। हालांकि कार्डियो करने से भी ब्‍लड फ्लो अच्‍छा होता है लेकिन एक्‍सरसाइज की तुलना में योगा करते वक्‍त शरीर पर ज्‍यादा जोर नहीं पड़ता है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्‍ज, अपच, ब्‍लोटिंग और गैस जैसी पेट संबंधी समस्‍याएं रहती हैं उनके लिए भी योगा करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप पर्याप्‍त मात्रा में फाइबर नहीं ले पाते हैं तो आपको योगा जरूर करना चाहिए।

mango for better digestion and high cholesterol

स्‍ट्रेस और एंग्‍जाइटी होती है दूर (Help in Stress and Anxiety)

योगा सिर्फ एक स्‍ट्रेचिंग नहीं है, बल्कि ये तन और मन को मिलाने वाला एक अभ्‍यास है। जब कोई व्‍यक्ति नियमित रूप से योगा करता है तो उसे अपने माइंड पर कंट्रोल करना आ जाता है। योगा करने से व्‍यक्ति नेगेटिव विचारों को कंट्रोल कर पाता है, जिससे स्‍ट्रेस और एंग्‍जाइटी दूर होती है। कई ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज ऐसी हैं जो माइंड पर विजय पाना सिखाती हैं।

आलस्‍य और सुस्‍ती दूर होती है (Laziness and lethargy go away)

अक्‍सर जब हम सुबह उठते हैं तो सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं जो कि बहुत आम है। इस समय हमारी मसल्स में एक अकड़न आ जाती है और हमारा शरीर भी दर्द करने लगता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत योग आसनों से करते हैं तो इससे आपका शरीर और बेहतर ढंग से फंक्शन करेगा और यह आपके रक्त प्रवाह के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसलिए आपको अपनी सुस्ती दूर भगाने के लिए योग आसनों का प्रयोग करना चाहिए। यहां लिखे कुछ योग आसनों के द्वारा आप अपने दिन की बढ़िया शुरुआत कर सकते हैं।

breathing

योगा किसी भी जगह और उम्र में किया जा सकता है (Yoga can be done at any place and age)

एक्‍सरसाइज की तुलना में योगा करना आसान होता है। योगा को किसी भी जगह किया जा सकता है, आप चाहे पार्क में हैं, बेडरूम में हैं या ऑफिस में हैं, समय मिलने पर आप कहीं भी योगा कर सकते हैं। इसके अलावा, योगा को किसी भी उम्र का व्‍यक्ति कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source