क्या आप भी रोजाना खाते हैं एक जैसा खाना? डायटीशियन से जानिए इसके फायदे और नुकसान

Eating Same Foods Daily : क्या आप रोजाना एक ही जैसा खाना खाते हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं रोजाना एक ही जैसा खाना खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 5, 2023 9:19 AM IST

Eating Same Foods Daily : आधुनिक समय में कई व्यक्ति अपने वजन को कम करना चाहते हैं। साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने वेट को मैंटेन करके रखना चाहते हैं। इसके लिए कुछ लोग अपनी प्रक्रिया को एक जैसा रखने की कोशिश करते हैं। इसमें मुख्य एक ही तरह का खाना खाना शामिल होता है। क्या आप भी रोजाना एक ही तरह का खाना खा रहे हैं? अगर हां, तो जाने-अनजाने में इसका सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जी हां, अगर आप रोजाना एक ही तरह का खाना खाते हैं, तो इससे सेहत को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ फायदे भी हैं। आइए जानते हैं रोजाना एक ही तरह का खाना खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

रोजाना एक जैसा खाना खाने के नुकसान

नोएडा की डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि रोजाना एक जैसा खाना खाने से सेहत को फायदे की बजाय कई नुकसान पहुंचा सकते हैं। मुख्य रूप से इसकी वजह से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। साथ ही यह आपके वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में-

शरीर में हो जाती है पोषक तत्वों की कमी

अगर आप वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए हर दिन एक ही तरह का भोजन खा रहे हैं, तो इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। दरअसल, हर समय अलग-अलग चीजों को खाने से आपको अलग-अलग पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए जरूरी है। वहीं, अगर आप एक ही जैसा खाना खाते हैं, तो आपके शरीर को एक ही तरह का पोषक तत्व प्राप्त होता है। इसकी वजह से आपके शरीर में उन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिसका सेवन आप नहीं कर रहे हैं। 

वजन की प्रक्रिया हो सकती है धीमी

वजन कम करने के लिए शरीर को रोजाना एक नई उत्तेजनाओं के संपर्क में रखना चाहिए। जब आप एक ही तरह का खाना बार-बार खाते हैं, तो आपका शरीर इसी तरह का खाना खाने का आदी हो जाता है। इसकी वजह से आपके शरीर की प्रगति पर ज्यादा असर नहीं होता है। इसी वजह से डायटीशियन हर एक सप्ताह या फिर 15 दिन पर आपके आहार में बदलाव करने की सलाह देते हैं। 

खाने से हो जाते हैं बोर

रोजाना अगर आपको एक ही तरह की सब्जी खाने के लिए मिले, तो क्या आप उसे उत्साहित होकर खाएंगे? शायद कई लोगों का जबाव न हो, चाहे वह आपकी पसंदीदा सब्जी ही क्यों न हो। इसलिए खाने की पूरी प्लेट भी एक ही तरह की हर रोज हो तो आपको काफी ज्यादा बोरियत हो सकती है। ऐसे में आप खाना मन लगाकर नहीं खाते हैं, जिसका अलग आपके शरीर पर पड़ सकता है। 

रोजाना एक जैसा खाना खाने के फायदे

आंत की सेहत में होता है सुधार

अगर आप रोजाना एक ही तरह का खाना खाते हैं, तो इससे आपकी आंत के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। दरअसल, एक ही तरह का खाना खाने से आपकी आंत को उसी तरह का खाना खाने की हैविट हो जाती है, जिसे पचाने में आसानी होने लगती है। इससे आपको कब्ज, अपच जैसी शिकायत कम होती है। 

कैलोरी की मात्रा हो जाती है सीमित

शरीर का बढ़ता वजन अगर आपको कम करना है, तो सबसे जरूर है मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना। एक ही जैसा खाना खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। दरअसल, जब आप एक ही तरह का खाते हैं, तो इससे कैलोरी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे आपका वजन कंट्रोल में हो सकता है। हालांकि, ओवरईटिंग पर आपके वजन घटाने की प्रक्रिया काफी स्लो हो जाती है। 

एक ही तरह का खाना खाने से सेहत को कुछ नुकसान और फायदे हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने वजन को कम करने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार डायटीशियन की मदद जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source