जानें क्यों दिल को सेहतमंद रखने के लिए चीनी खाना बंद कर देना चाहिए !

ज्यादा चीनी खाने से आपको हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 20, 2018 3:40 PM IST

चाय-कॉफी से लेकर कैंडीज़ और कुकीज़ जैसी चीज़ों के माध्यम से शक्कर हमारे रोज़ाना के भोजन का एक ऐसा हिस्सा बन गयी है जिससे बच पाना मुश्किल सा हो गया है। यही नहीं हम जो प्रोसेस्ड फूड खाते हैं उसमें भी शक्कर भरी होती है। यह शक्कर कैलोरी से तो भरपूर होती ही है साथ ही हमारे दिल की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर सकती है। जी हां ,चलिए जानते हैं कैसे शक्कर डालती है हमारी हार्ट हेल्थ पर बुरा असर।

विभिन्न स्टडीज़ में यह बताया गया है कि चीनी और नमक से आपके दिल के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा चीनी खाना  आर्टिरियल वाल्स की इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकता है, जो लंबे समय तक ब्लड वेसल्स की इन्फ्लेमेशन पैदा कर सकता है और आपको हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। इसके अलावा शुगर खाने से वजन बढ़ने का भी खतरा होता है। वजन बढ़ने से आपको ना केवल डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का खतरा होता है बल्कि इससे आपके दिल पर भी दबाव बनता है। एक अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों को एडेड शुगर से 17 से 21 फीसदी कैलोरी मिलती थी, उनमें कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा लगभग 38 फीसदी अधिक था।

अपने भोजन में शक्कर की मात्रा कम रखने के लिए आप ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं:-

  1. प्रोसेस्ड शुगर कम खाएं और उसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सिंपल शुगर का सेवन करें।
  2. फल और कुछ अन्य चीजों में नैचुरल शुगर होता है जो कम नुकसानदायक होती हैं अपने भोजन में फल और सब्जियां ज़्यादा मात्रा में शामिल करें। पोषक तत्वों से भरपूप होने के कारण ये आपके दिल की सेहत अच्छी रखते हैं।
  3. पोटैशियम भी फलों और सब्जियों का एक अहम घटक है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अच्छा है। साथ ही इन चीजों में फाइबर भी अधिक होता है जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और इस तरह आपको जंक या प्रोसेस्ड फूड्स खाने की इच्छा कम  होती है।
  4. चाय-कॉफी या दही जैसी चीज़ों में ऊपर से शक्कर मिलाकर खाने की आदत को बढ़ावा ना दें।

चित्र स्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source