
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 18, 2018 12:55 PM IST
Your calorie intake is less: Eating less calories may slow down your metabolism, throw your body into starvation mode, where your body uses both fat and muscles for fuel. To minimize muscle loss and maximize fat loss, you need to create a deficit between 500 to 1000 calories.
जैसे ही लोगों का वजन बढ़ने लगता है तो वो खाना कम कर देते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके आसपास के बाकी लोग उन्हें टोक ही देते हैं कि, 'मोटे हो गए हो थोड़ा कम खाया करो।' दरअसल ऐसा समझा जाता है कि कम खाना खाकर आसानी से पतला हुआ जा सकता है। लेकिन क्या यह सच है? एक्सपर्ट्स की माने तो अगर कोई व्यक्ति हर दिन 500 कैलोरी भी कम लेता है, तो बिना एक्सरसाइज़ या हेल्दी डायट के महीनेभर में 2 किलो वेट लॉस भी होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
एक वयस्क और हेल्दी व्यक्ति को रोज़ाना 1800 – 2000 कैलोरी वाले भोजन की सलाह दी जाती है। इसलिए अगर आप इससे अधिक कैलोरी लेते हैं और उसे खपाने के लिए कसरत या शारीरिक गतिविधियों की ज़रूरत पड़ेगी। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपके लिए वेट लॉस मुश्किल होगा।
अक्सर ऐसा भी होता है कि अगर कोई व्यक्ति दिन में बहुत ज़्यादा खा ले तो कैलोरी काउंट को संतुलित करने के लिए दोबारा भूख लगने पर ज़्यादा कैलोरी वाले केक या चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा खा लेते हैं। हालांकि इस तरीके से भले ही आप कम कैलोरी लेंगे लेकिन इससे वेट लॉस नहीं होता। क्योंकि एक साथ ढ़ेर सारी कैलोरी लेने से वह फैट में तब्दील हो जाती है।
अगर आप अपने नियमित भोजन में कटौती करते हैं, विशेषकर सुबह के नाश्ते में। तो थोड़ी देर बाद आपको भूख लग सकती है। जिसे शांत करने के लिए लोग कई बार ज़्यादा खा लेते हैं और इस तरह ज़्यादा कैलोरी आपके शरीर में प्रवेश कर लेती है। इसलिए कम खाने से बेहतर होगा कि आप कैलोरी खपाने की तरफ ध्यान दें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
चित्रस्रोत: Shutterstock.