Yoga for Six Pack Abs : एक्टर्स की तरह चाहते हैं सिक्स पैक एब्स, तो करें ये योगासन

फिटनेस के इस दौर में बहुत से पुरुषों की चाहत सिक्स पैक एब्स  (Yoga for Six Pack Abs) की रहती है। इसके लिए वे जिम में बहुत ही पसीना बहाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप एब्स योगासन की मदद से भी पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 20, 2020 5:04 PM IST

Yoga for Six Pack Abs : हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2020) मनाया जाता है। इस दिन भारत के कई राज्यों में योग करके योग के फायदों के (Benefits of Yogasan) बारे में बताया जाता है। योगासन से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। इसके साथ ही कई लोग फिट रहने के लिए भी योगासन करते हैं। फिटनेस के इस दौर में बहुत से पुरुषों की चाहत सिक्स पैक एब्स  (Yoga for Six Pack Abs) बनाने की होती है। इसके लिए वे जिम में बहुत ही पसीना बहाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप जिम के अलावा योगासन की मदद से भी एब्स बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सिक्स पैक एब्स (Yoga for Six Pack Abs) आसानी से पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन योगासन के बारे में-

नौकासन

इस आसन की मदद से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही यह सिक्स पैक एब्स (Yoga for Six Pack Abs) बनाने में आपकी मदद कर सकता है।

  • नौकासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
  • अपनी एड़ियों और पंजों को आपस में मिलाएं।
  • दोनों हाथ कमर के साथ सटे हों और हथेलियां जमीन की ओर हों।
  • अब अपने दोनों पैर, हाथ और गर्दन को सामांतर ऊपर की तरफ उठाएं, ताकि शरीर का पूरा भार आपके नितंभों पर आ जाए।
  • इस स्थिति में करीब 30 सेकंड रहें। फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विपरीत शलभासन

इस आसन के करने से कंधे, छाती, हाथ, पेट, पैर, और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां फैलती हैं। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी अच्छा होता है। अगर आप सिक्स पैक एब्स (Yoga for Six Pack Abs) चाहते हैं, तो विपरीत शलभासन का जरूर अभ्यास करें।

  • इस आसन को करने के पेट के बल लेट जाएं और अपनी एड़ियों को जमीन पर सीधा रखें। इस दौरान अपनी ठोड़ी को जमीन पर टिका लें।
  • अब अपने पैरों को आपस में चिपकाएं और पंजों को आपस में एक ऊपर उठाएं।
  • इस दौरान जितना हो सके, अपने आपको सामने की ओर खींचें।
  • गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों- पैरों, छाती और जांघों को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  • अपने हाथों और पैरों को ज्यादा ऊपर उठाने के कोशिश की अपेक्षा उन्हें विपरीत दिशा में खींचने का प्रयास करें।
  • ध्यान रहें कि इस दौरान अपनी एड़ियों को ना मोड़ें।
  • अब धीरे-धीरेसांस लेते रहें और अपना ध्यान शरीर में हो रहे खिंचाव की तरफ रखें।
  • जब सांस छोड़े तब अपनी छाती, हाथों और पैरों को धीरे से नीचे की ओर लाएं।

हलासन

पेट की चर्बी को कम करने के लिए भी कई लोग हलासन का सहारा लेते हैं। इसके साथ ही यह मांसपेशियों को भी मजबूत करने में हमारी मदद करता है।

  • हलासन (halasana) करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • उस दौरान आपके हाथ फर्श पर होने चाहिए।
  • अब सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर के ऊपर से लाते हुए फर्श से पंजे को टच कराएं।
  • इस मुद्रा में 20-30 सेकेंड तक रुकें।
  • यह योगासन (yoga to increase sperm quantity) पेल्विक एरिया में रक्त संचार को बढ़ाने में मदद करता है।

धनुरासन

छातियों को मजबूत करने के लिए कई लोग धनुरासन का अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही यह फर्टिलिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है।

  • सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
  • हाथ पीछे करते हुए पैरों को पकड़ें। सांस भरते हुए सीने और पैरों को ऊपर उठाएं।
  • इससे धनुषाकार के पोज में आप आते हैं। जितना हो सके अपनी एड़ियों को खींचने की कोशिश करें।
  • सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं और फिर कुछ पल रुकने के बाद प्रक्रिया को दोहराएं।

45 मिनट जॉगिंग के बदले 1 मिनट करें ये एक्सरसाइज, जांघों की चर्बी से मिलेगा छुटकारा

International Yoga Day 2020 : डिप्रेशन को कम करने के लिए करें ये 3 आसन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source