International Yoga Day 2020: योग से रहते हैं प्रधानमंत्री हमेशा एनर्जेटिक, जानें नरेंद्र मोदी करते हैं किस योगासन का अभ्यास

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। साल 2020 की थीम है, घर से योग, परिवार के साथ योग।  (International Yoga Day 2020 )  खुद प्रधानमंत्री मोदी भी योग का अभ्यास करते हैं। 69 वर्ष की उम्र मे वे रोज़ सुबह योगाभ्यास करते हैं। पढ़ें ऐसे ही आसनों के बारे में जिनका अभ्यास करते हैं प्रधानमंत्री। (PM Narendra Modi Yoga)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 18, 2020 10:30 AM IST

International Yoga Day 2020: योग को आज लोग दुनियाभर में एक हेल्दी लिविंग प्रैक्टिस के तौर पर अपना रहे हैं। इसका कुछ श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है, जिन्होंने योग (Yoga) को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का काम किया। दरअसल, साल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गयी। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2020)  मनाया जाता है। साल 2020 की थीम है, घर से योग, परिवार के साथ योग।  इसका मकसद योगाभ्यास के फायदों (Benefits of Yoga) के बारे में दुनिया को अवगत कराना है, जिसकी मदद से लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें। (International Yoga Day 2020 Theme)

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी योग का अभ्यास करते हैं। 69 वर्ष की उम्र मे वे रोज़ सुबह योगाभ्यास (Benefits of Practicing Yoga) करते हैं और अक्सर योग से जुड़े वीडियोज़ भी ऑनलाइन शेयर करते रहते हैं। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही आसनों के बारे में जिनका अभ्यास करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी। (PM Narendra Modi Yoga)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं इन योगासनों का अभ्यास:

त्रिकोणासन

इसे ट्राएंगल  पोज (Triangle Pose) भी कहते हैं। त्रिकोणासन करने से मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं और फेफड़ों की क्षमता ( Yoga for Healthy Lungs) में सुधार होता है। त्रिकोणासन से कब्ज़ यानि कॉन्स्टिपेशन (Yoga for Constipation) की समस्या भी कम होती है। यह योगासन स्ट्रेस (Yoga poses for Stress) से भी राहत दिलाता है।  लेकिन जिन लोगों को स्लिप डिक्स, पेट में किसी प्रकार की सर्जरी या साइटिका पेन की शिकायत है, उन्हें यह योग नहीं करना चाहिए। (International Yoga Day 2020 in hindi)

त्रिकोणासन के अभ्यास का तरीका

  • दोनों पैरों के बीच, कंधों के समान अंतर रखते हुए खड़े हो जाएं।
  • पहले दाहिनी तरफ झुक जाएं और अपने पैरों के उंगलियों को छूने की कोशिश करें और दूसरे हाथ को उसी दिशा में ऊपर की ओर उठाकर रखें।
  • इस मुद्रा में हथेलियां खुली हुई रखें।
  • 10 से 30 सेंकेड तक उसी मुद्रा में रहें।
  • अब इसी तरह बाहिनी ओर झुक कर करें।
  • ध्र्यान रखें इस योगासन को करते समय, पैरों की उंगलियां छूने के बहुत जल्दबाज़ी ना मचाएं। धीरे-धीरे प्रयास करें। कुछ दिनों प्रैक्टिस के बाद आप उंगलियों को छू सकेंगे।

वृक्षासन

ट्री पोज़ (Tree Pose) या वृक्षासन में शरीर की मुद्रा पेड़ की तरह होती है। इस आसन के अभ्यास से रीढ़, कमर और पेल्विक हड्डी मजबूत बनती हैं। इससे, गठिया की समस्‍या से राहत मिलती है और कंधे मजबूत बनते हैं। यह बॉडी बैलेंस को भी सुधारता है।

वृक्षासन करने का तरीका

  • सबसे पहले सीधे और तनकर खड़े हो जाएं। अपने शरीर का वजन बाएं पैर पर रखें और दाहिनी पैर को मोड़ें।
  • अब दाएं पैर को उठाएं और घुटनों के ऊपर ले जाकर अपने बाएं पैर पर रखें। हाथों को जोड़कर नमस्ते की मुद्रा बनाएं और हथेलियों को अपने चेस्ट के पास ले जाएं।
  • ध्यान रखें कि आपके पैर मज़बूती से और स्थिर रहें।
  • अब, एक गहरी सांस लें और धीरे-धीरे अपने हाथों को उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं। सिर को सीधा रखते हुए सामने की ओर देखें।
  • कुछ सेकेंड्स तक इसी मुद्रा में रहने की कोशिश करें। फिर, दाएं पैर को बाएं पैर पर रखते हुए यह आसन दोहराएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source