... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 18, 2020 8:30 AM IST
Known quite aptly as the child pose, this is a great stress buster.
International Yoga Day 2020 : हर व्यक्ति अपने जीवन में कई सारी परेशानियों को झेलता है। अपनी परेशानियों के चलते लोग कई बार उदास और निराश रहते हैं। धीरे-धीरे वे अपनी परेशानियों को छोड़ते हुए आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं, तो अपनी परेशानियों से ऊबर नहीं पाते हैं और ये परेशानियां उनपर (International Yoga Day 2020) हावी हो जाती हैं।
ऐसी स्थिति में व्यक्ति अवसाद में चला जाता है। शुरुआत में तो व्यक्ति को पता नहीं चल पाता है कि वह अवसाद (Depression) की चपेट में आ चुका है लेकिन आने वाले समय में यह स्पष्ट हो जाता है कि वो अवसाद (Depression) से घिर चुका है। अवसाद (Depression) के कारण लोगों में बहुत से अंतर नजर आते हैं।
डिप्रेशन से ग्रसित व्यक्ति को गुस्सा और चिड़चिड़ापन जैसा भाव आने लगता है। वह लोगों को खुद से दूर करना चाहता है और लोगों से बात करने में हिचहिचाता है। डिप्रेशन के कारण व्यक्ति को निराशा और अशांति घेर लेती है। व्यक्ति सफल और सुख प्राप्ति के बाद भी अशांत रहता है। मन में अशांति के कारण व्यक्ति खतरनाक कदम उठा सकता है।
हाल ही में फिल्म के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली थी। काफी कम उम्र में सफलता हासिल करने के बावजूद सुशांत सिंह डिप्रेशन (Shushant Singh Rajput) के शिकार हो गए थे, जिसके कारण उन्होंने यह गलत कदम उठा लिया।
डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति किसी भी हद को पार कर सकता है। ऐसे में हमें डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय ढूंढने चाहिए। योग में हर एक बीमारी का समाधान छुपा होता है। 21 मई को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 (International Yoga Day 2020) मनाती है।
ऐसे में आज हम आपको डिप्रेशन और तनाव को कम करने के लिए योग (Yoga for Depression) बताने जा रहे हैं। योग की मदद से आप डिप्रेशन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं आइए जानते हैं योग के किन आसनों से अवसाद से राहत मिलती है।
बालासन से तनाव और थकान से छुटकारा पाया जा सकता है। इस आसन को नियमित रूप से करने पर आपको अवसाद से राहत मिलेगी।
शवासन एक आराम करने की मुद्रा है। नियमित रूप से इस आसन को करने से दिमाग शांत होता है। इस आसन से तनाव और अवसाद जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
सुखासन को नियमित रूप से करने पर सुख और शांति मिलती है। इसलिए ही इस आसन को सुखासन कहते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इस आसन को रोजाना करने से मन उदास नहीं रहता है और अवसाद में राहत मिलती है।
आंखों की जलन कम करने और रोशनी को बढ़ाने के लिए करें ये 3 योगासन
Yoga for Joints: जोड़ों और घुटनों के दर्द से तुरंत राहत दिलाए ये 4 योगासन