International Dog Day: वर्ल्ड डॉग डे पर जानें हेल्थ पर उनका असर व प्रभाव

इंटरनेशल डॉग डे (International Dog Day) पर हम सबको डॉग पालने से होने वाले फायदे के बारे में जरूर जानना चाहिए. वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि इससे इंसान की फिजिकल एक्टिविटी भी बढ़ती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 26, 2019 3:56 PM IST

26 अगस्त को International Dog Day हर वर्ष मनाया जाता है. इंसान और जानवर के बीच कोई सबसे नजदीक है तो वो डॉग है. डॉग और इंसान के संबंध में कई तरह के शोध होते रहते हैं. हाल ही ऐसा ही एक और रिसर्च आया है. वैज्ञानिकों ने शोध में यह पाया है कि कुत्ते के मालिक को दिल की बीमारी का खतरा कम होता है. इसके अलवा वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि इससे इंसान की फिजिकल एक्टिविटी भी बढ़ती है. इंटरनेशल डॉग डे (International Dog Day) पर हम सबको डॉग पालने से होने वाले फायदे के बारे में जरूर जानना चाहिए.

डायबिटीज रोगियों के लिए डॉग पालना फायदेमंद 

owning a Dog beneficial for diabetes patients

वैज्ञानिकों का दावा है कि डायबिटीज रोगी डॉग पाल कर फायदे में रहते हैं. शोधकर्ताओं का मानना है कि मधुमेह में अगर आप एक कुत्ते के मालिक हैं तो उसके साथ एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हैं. यह आपको तेज चलने और दौड़ने में मददगार होता है. वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि कुत्ते का मालिक होना मतलब सक्रिय होना भी है.

हृदय रोग का खतरा हो जाता है कम 

डॉग पालने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा भी कम होता है. अगर आपको एक बार हार्ट की कोई बीमारी हो चुकी है तो भी आपकी लाइफ को एक्टिव करने के लिए कुत्ता पालना फायदेमंद होता है.

कुत्ते पालने का सबसे अधिक फायदा इस वजह से होता है क्योंकि लाइफ में एक्टिविटी बढ़ती है. जब आप लाइफस्टाइल में गतिविधियों को शामिल करते हैं तो आपका हार्ट और हेल्दी होता हैं. इसकी वजह से मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.

हाल ही में हुए इस शोध में 2 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया था. रिसर्च में शामिल लोगों की औसत आयु 24 से 65 साल के बीच थी.

डायबिटीज कौन से मीठे फल खा सकते हैं ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source