इंसुलिन करेगा पतले होने में मदद, ऐसे करें इस्‍तेमाल

इस दवा के संतुलित इस्‍तेमाल से किया जा सकता है वजन कम।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 8, 2018 11:46 AM IST

अतिव्‍यस्‍त जीवनशैली और काम के दबाव में लोगों की शारीरिक श्रम करने की आदत घटती जा रही है। कितने ही लोग तो ऐसे हैं जिन्‍हें पैदल चले हुए भी अरसा हो गया। यही वजह है कि मोटापा अब एक बड़ी बीमारी बनता जा रहा है। योग और व्‍यायाम के माध्‍यम से इससे बचा जा सकता है। परंतु अब एक नई खोज उन लोगों की मदद करेगी जो व्‍यायाम के लिए भी समय नहीं निकाल पाते।

ये है नई खोज

बर्मिंघम विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसुलिन दवा की थोड़ी सी मात्रा रोजाना नाक के छिद्रों में छिड़कने से आप जल्द ही पतले हो सकते हैं। खास बात ये कि इसका आपकी सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। इन वैज्ञानिकों ने 2017 में प्रकाशित हुई जर्मनी की तुबिंगेन विश्वविद्यालय के अध्ययन के बाद अपनी जांच शुरू की है, जिसमें सामने आया था कि इंसुलिन की थोड़ी सी मात्रा को नाक के सहारे लेने से आपकी भूख कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - फि‍टनेस के लिए आजमाएं ये मजेदार विकल्‍प

ऐसे हुई रिसर्च

जर्मनी के शोधकर्ताओं ने 25 पतले, 10 ओवरवेट और 12 मोटे लोगों पर अध्ययन किया था। इन लोगों को परीक्षण से 10 घंटे पहले से भूखा रखा गया और हर वर्ग में से कुछ लोगों को इंसुलिन वाला स्प्रे और एक डमी स्प्रे दिया गया, जिसे उन्हें अपने नाक के छिद्रों में डालना था। कुछ घंटे बाद इन लोगों को अलग-अलग तरह के पकवान और आहार दिए गए। जिन लोगों ने इंसुलिन स्प्रे का इस्तेमाल किया गया था, उन्हें 27 प्रतिशत कम भूख लगी। शोधकर्ताओं के मुताबिक इंसुलिन दिमाग को पेट के भरे होने का संकेत देता है, जिससे भूख में कमी आती है।

डायबिटीज में आती है काम

प्रमुख शोधकर्ता के मुताबिक, इंसुलिन मधुमेह रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसकी अधिक मात्रा का सेवन मोटापा बढ़ाता है। लेकिन अध्ययन में देखा गया है कि इसकी कम मात्रा प्रभावी असर दे सकती है।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source