
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 1, 2022 7:37 PM IST
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते मोटापा घेरने लगता है. साथ ही हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी सामने आने लगती हैं. हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए शरीर को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है. फिजिकल एक्टिविटी शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकती है. जिसमें से एक साइकिलिंग है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, साइकिल चलाना सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. जो शरीर की एनर्जी भी बढ़ाती है और ताजगी भी देती है. साइकिल को धीमा चलाएं या तेज, साइकिलिंग शरीर की सबसे अच्छी कार्डियो वर्कआउट में से एक है. अब ऐसे में सवाल यही उठता है कि, इंडोर और आउट डोर साइकिलिंग (Indoor Cycling vs Outdoor Cycling) में बेहतर कौन सी है?
साइकिलिंग इंडोर हो या आउटडोर, आप जितना टारगेट बनाते हैं, उतनी कैलोरी को बर्न कर सकते हैं. आपका वजन दूसरों से अलग हो सकता है. साइकिलिंग करने की स्पीड भी आप पर निर्भर करती है. इसके अलावा साइकिलिंग में कितने ब्रेक और कितनी देर तक चलाते हैं, ये भी आप पर ही निर्भर करता है. बात जब इंडोर और आउटडोर साइकिलिंग में कैलोरी बर्न की आती है, तो इंडोर की बजाय आउटडोर साइकिलिंग में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है.
आउटडोर साइकिलिंग के मजे ही और हैं. जहाँ बाहर का वातावरण दिल और दिमाग को फ्रेश कर देता है. लेकिन आउटडोर साइकिलिंग करते वक्त आप स्पीड पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे. वहीं दूसरी तरफ इंडोर साइकिलिंग में आप अपनी स्पीड जितनी चाहे उतनी तेज या धीमी कर सकते हैं. इंडोर साइकिलिंग पर आप स्पीड लिमिट को खुद से चैलेन्ज दे सकते हैं. जहां ना तो ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है, और ना ही आँखें खोलकर उसे चलाने की जरूरत.
इंडोर के लिए स्थिर साइकिलिंग खरीदें या नहीं इसको लेकर कन्फ्यूजन काफी लोगों को होता है. ये वजन कम करने में मदद करेगी भी या नहीं? इसकी जानकारी होनी बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इंडोर की साइकिलिंग से तेजी से फैट कम करने में मदद मिल सकती है. जिसके लिए ना तो डाइटिंग की जरूरत होती है, और ना ही किसी तरह के आहार में बदलाव की. इसके अलावा इससे कोलेस्ट्रोल भी नहीं बढ़ता.
एक्सपर्ट्स की मानें तो इंडोर और आउटडोर साइकिलिंग में कोई खास अंतर नहीं है. बाहर साइकिलिंग करने से शरीर फ्रेश रहता है. लेकिन घर या जिम के अंदर साइकिलिंग करने से बाहर साइकिलिंग करने की तुलना में ज्यादा फायदा मिलता है. जिससे फिटनेस भी बढ़ती है और बॉडी मसल्स पर भी अच्छा असर पड़ता है.
बढ़ती बीमारियों और इन्फेक्शन को देखते हुए इंडोर साइकिलिंग बेहतर है. इससे आप बाहरी धूप और बारिश से भी बचे रहेंगे. मगर सुबह की धूप में साइकिलिंग करने से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती. हालांकि, मौसम अच्छा होने पर आउटडोर साइकिलिंग भी अच्छा विकल्प है. इस बात का ख्याल रखें कि वर्कआउट के लिए दोनों ही तरीके बेहतर हैं.