
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 22, 2018 4:17 PM IST
खाना शरीर को पोषण और शक्ति प्रदान करता है लेकिन अगर खाना ख़राब हो तो वह कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है। अक्सर फ्रिज़ में बहुत दिनों तक खाना पकाकर रखा जाए तो उसमें कुछ गंध आने लगती है। इसी तरह ब्रेड और अन्य बेकरी प्रॉ़डक्ट्स में फंगस, काले-पीले धब्बों के रुप में दिखायी पड़ने लगती है और इससे आप समझ जाते हैं कि वह खाना खाने लायक नहीं है। लेकिन इनके अलावा भी कुछ और लक्षण हैं जिनपर आपको ध्यान देना होगा ताकि आप अपने परिवार को दूषित या ख़राब खाना खिलाने से बच सकें।
इन बातों से समझें आपका भोजन हो चला है ख़राब-
भोजन का रंग बदलना- खाना खराब होने के इस लक्षण को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि यह एक आम बात मानी जाती है। सलाद या करी में अलग-अलग रंग की सब्ज़ियां इस्तेमाल की जाती हैं तो उनके रंग एक-दूसरे पर चढ़ सकते हैं। अगर आप सब्ज़ियों को फ्रिज़ में दो हफ्तों से अधिक समय तक रखते हैं और आपको किसी सब्ज़ी का रंग बदलता दिखे तो समझ जाइए वह खाने लायक नहीं है।
खाने में बुलबुले उठना- सूप या करी पकाते समय उसमें बुलबुले उठते हैं लेकिन इसके अलावा अगर फ्रिज़ से निकालने के बाद आपके खाने में बुलबुले उठे हुए दिखायी दें तो उसे न खाएं। क्योंकि इन बुलबुलों का मतलब यही है कि आपके खाने में बैक्टेरिया पनपने लगा है।
फल-सब्ज़ियां नरम हो जाना- खाने से पहले देख लें कि आपके फल या सब्ज़ियां कहीं नर्म या पिलपिले न हो गये हों। अगर सब्ज़ियों की हालत ऐसी है तो उन्हें न खाएं क्योंकि वे ख़राब हो चुकी होंगी।
भोजन पर सफेद परत जमना- आपका खाना ख़राब होने का पहला संकेत यही है। ब्रेड, अचार जैसी चीज़ों में यह अक्सर देखा जाता है। बहुत से लोगों को आदत होती है कि वह ऊपर की सफेद परत हटा देते हैं और बाक़ी का हिस्सा खाने में इस्तेमाल करते हैं। ऐसा न करें क्योंकि इसकी वजह आपको डायरिया, पेटदर्द या फूड पॉयज़निंग हो सकती है।
चित्र स्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.