ब्लैक टी पीना पसंद नहीं है तो जान लें ये 5 फायदे

अलग-अलग तरीकों से बनायी ब्लैक टी से होते हैं ये 5 फायदे

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 9, 2018 7:20 PM IST

ब्लैक टी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है और हममें से ज़्यादातर लोग चूंकि दूध वाली चाय के शौकिन हैं, इसीलिए हम ब्लैक टी पीना पसंद नहीं करते। लेकिन ब्लैक टी हमारी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है और हमारे देश में यह कई वेरायटीज़ में उपलब्ध भी है। हम बताते हैं ब्लैक टी बनाने के उन तरीकों के बारे में जो हमारी सेहत के लिए हैं काफी फायदेमंद-

  1. अर्ल ग्रे ट्री: यह कई तरह की चायनीज चायों का मिश्रण होता है और इसमें सिट्रस फलों का भी उपयोग किया जाता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लावोनॉयड शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। ये ब्लैक टी खासतौर पर आपके दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है।
  2. इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी : यह असम, सेलान और केनियाई चायों का मिश्रण होता है। इस चाय में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और भले ही इसका नाम ब्रेकफास्ट टी हो लेकिन आप इसे दिन में कभी भी पी सकते हैं। इसमें आप दूध या नींबू मिलाकर पी सकते हैं।
  3. असम टी: असम टी का स्वाद काफी तेज होता है और यह चाय गाढ़े लाल और भूरे रंग के मिश्रण की तरह होती है। आमतौर पर कई घरों में भी इसी चाय का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद को भगा सकता है।
  4. दार्जिलिंग टी : यह चाय अपनी खुशबू के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और थेफ्लेविन और दिएरुबिगिन्स नामक यौगिक फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं और शरीर को कई गंभीर किस्म की बीमारियों से बचाते हैं।
  5. नीलगिरी टी: यह चाय भी अपनी अच्छी खुशबू के लिए बहुत फेमस है। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड शरीर के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें अल्कालेमाइन नामक यौगिक भी होता है जो इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने में बहुत मददगार है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.