वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्‍म का ठीक होना जरूरी, जानिए मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए कौन-कौन से खाद्य पदार्थ लेने चाहिए

क्या आप जानते हैं वजन कम करने के लिए भी बॉडी का मेटाबॉलिज्म मजबूत होना जरूरी है विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 18, 2020 4:31 PM IST

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप के लिए आप का मेटाबॉलिज्म मजबूत बनाना बहुत आवश्यक है। हो सकता है आप खाना न खा कर अपना वजन कम कर पाने में सफल हो जायें। पर यह आप केवल कुछ ही समय के लिए कर पाएंगे। पर जब आप फिर से खाना शुरू करेंगे तो आप दोबारा वजन बढ़ा लेंगे। लेकिन वहीं यदि आप का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा तो आप वजन आसानी से कम कर सकने में सफल हो पाएंगें। इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे और एक्सरसाइज आदि करना भी आप के लिए आसान हो जाएगा। इन कुछ खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट मे शामिल करके आप अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकते हैं।

आयोडीन से भरपूर भोजन का चुनाव करें

आप का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, आप की कैलोरीज़ को बर्न करने व आप की भूख को नियंत्रित करने में थायराइड ग्लैंड एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अपना काम करने के लिए थायराइड ग्लैंड को आयोडीन की आवश्यकता पड़ती है। अतः अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करें जो आयोडीन से भरपूर हों। आप नमक, अंडे, दूध व अन्य डेयरी उत्पाद, मछली आदि को खा सकते हैं।

फलियों को अपनी डाइट मे शामिल करें

कुछ फलियां जैसे दाल, मटर व बीन्स आदि फाइबर से युक्त होती हैं। इनको खाने से आप को जल्दी भूख नहीं लगती और आप का पेट भरा रहता है। अतः दाल आदि खाने से आप का वजन कम होने में भी आप को मदद मिलती है। बीन्स में रेसिस्टेंट स्टार्च नामक पदार्थ होता है, जो आप के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में आप की मदद करता है।

खूब पानी पिएं

क्या आप जानते हैं कि पानी भी एक प्रकार से आप का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। अतः आप को जितना बाकी दिन पानी पीते हैं उससे ज्यादा पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। साथ ही आप कोल्ड ड्रिंक या अन्य ऐसी ड्रिंक जिनमे कैलोरीज़ होती हैं, उन की बजाए सादा पानी पीयें। पानी से आप के शरीर के अंदर कम कैलोरीज़ जाएंगी और कैलोरीज़ बर्न होंगी।

अपनी कैल्शियम की कमी को पूरी करें

यदि आप को मजबूत हड्डियां व अच्छा मेटाबॉलिज्म चाहिए तो आप को ध्यान रखना होगा कि आप की कैल्शियम की मात्रा पूरी हो। कुछ रिसर्च दर्शाती हैं कि कैल्शियम आप के शरीर से कुछ कैलोरीज़ को बर्न करने में भी सहायता पहुंचता है। इस के लिए आप साल्मन, लो फैट डेयरी उत्पाद, ब्रोकली, आदि चीजों को अपनी डाइट मे शामिल कर सकते हैं।

अदरक को अपनाएं

कुछ अध्ययनों ने यह भी साबित किया है कि अदरक हमारा वजन कम करने में काफी सहायक है। अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए आप अदरक की ड्रिंक्स जैसे अदरक को पानी में उबाल कर पी सकते हैं। यह आप की भूख को नियंत्रण करने के साथ साथ आप की ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है। अतः अदरक को जैसे हो सके वैसे अपनी डाइट मे जरूर शामिल करें। इसका सेवन मेटाबॉलिक रिएक्शन के लिए बहुत लाभदायक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source