पोटैशियम से भरपूर चीज़ें जिनका गर्मियों में ले सकते हैं आप स्वाद

तरबूज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2018 5:24 PM IST

शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और पोटेशियम की बहुत आवश्यकता होती है। लोग पोटैशियम पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। पर हम आपको बता दें कि शरीर में पोटैशियम की कमी होने से आपको मांसपेशियों में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज़्यादातर लोग पोटैशियम की कमी को दूर करने के लिए केला खाते हैं। पर आज हम आपको कुछ और भी चीज़ों के बारे में बताते हैं जिन्हें खाने से आप पोटैशियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

1- आलू में भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। इसे हमेशा उबालकर खाना चाहिए। आलू में स्टार्च की भी मात्रा ज़्यादा होती है, जो गठिया रोग को ठीक करने में मदद करता है। पोटैशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप शकरकंद या स्वीट पोटैटो खा सकते हैं।

2- तरबूज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है। तरबूज में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कैंसर की बीमारी से बचाव करने में सहायक होते हैं।

3- पोटैशियम की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से चुकंदर या बीटरूट खाना सकते हैं। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर से खून की कमी दूर हो जाती है।

स्रोत :Smaachar Bharti. 

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source