Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 7 ड्रिंक्स से पेट की थुलथुली चर्बी करें कम, कमर के चारों ओर का मोटापा भी होगा कम

Miracle Weight Loss Drinks : वजन कम करने के लिए सिर्फ जिम में पसीना बहाना ही काफी नहीं होता है। इसके लिए आप कुछ नेचुरल ड्रिंक्स भी ट्राई कर सकते हैं। इससे काफी हद तक वेट लॉस में आपको मदद मिल सकती है।

इन 7 ड्रिंक्स से पेट की थुलथुली चर्बी करें कम, कमर के चारों ओर का मोटापा भी होगा कम

Written by Kishori Mishra |Published : September 24, 2025 8:25 AM IST

What Indian drink reduces belly fat : बढ़ता हुआ वजन हर किसी के लिए परेशानी की वजह बन जाता है। यह सिर्फ आपकी बॉडी को बाहरी तौर पर ही नहीं, बल्कि अंदरूनी तौर पर भी बहुत अधिक प्रभावित करता है। मोटापा कई बीमारियों की जड़ भी हो सकता है। ऐसे में वजन कम करना एक फैशन या कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत है। हालांकि, कई बार सिर्फ एक्सरसाइज वेट लॉस के लिए काफी नहीं होती है, खान-पान पर भी खास ध्यान देना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी देसी घरेलू ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट की चर्बी को पिघलाने में कारगर होती हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए  जानते हैं मोटापा को तेजी से कम करने वाले ड्रिंक्स-

शहद और नींबू से घटाएं बेली फैट

शहद और नींबू के रस को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीने से बहुत तेजी के साथ वेट लॉस होने लगता है। दरअसल, यह ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इसे खाली पेट पीना फायदेमंद रहेगा।

जीरे का पानी वजन करे कम

जीरे का पानी भी वजन कम करने और गट हेल्थ को सुधारने में बहुत कारगर होता है। जीरे में मौजूद फाइबर और क्यूमिन कंपाउंड वेट लॉस करने में मदद करता है। इसे आप अपनी मॉर्निंग डाइट में जरूर शामिल करें।

Also Read

More News

फैट लॉस करे आंवला शॉट्स

विटामिन सी से भरपूर आंवला के जूस के सेवन से इम्यूनिटी अच्छी होती है, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और बॉडी डिटॉक्स भी होती है। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।

मेथी दाने का पानी वजन घटाने में है असरदार

जल्दी से वजन घटाने के लिए मेथी दाने का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रखो। सुबह होने पर इस पानी को छानकर पी लो। इससे भूख कंट्रोल होती है।

दालचीनी ड्रिंक वेट लॉस को करे तेज

दालचीनी का पानी भी आपके वेट लॉस को तेजी दे सकता है, क्योंकि इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से ब्लड शुगर का संचार होता है और इससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है। ऐसे में दालचीनी का पानी पीने से आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जो वेट लॉस और फैट लॉस में असरदार होता है।

एलोवेरा का जूस वजन तेजी से करे कम

वेट लॉस के लिए एलोवेरा का जूस भी पिया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंजाइम मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इससे वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

ग्रीन टी पीने से वजन होगा कम

 ग्रीन टी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह के समय खाली पेट एक कप ग्रीन टी पीते हैं, तो यह आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • वजन घटाने के लिए आंवला शॉट्स पिएं।
  • एलोवेरा जूस पीने से वजन तेजी से कम होगा।
  • वजन कम करने के लिए मेथी दाने का पानी पी सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।