... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 16, 2020 5:05 PM IST
फिटनेस के मामले में कम नहीं हैं सुरेश रैना, देखिए इनके एक्सरसाइज वीडियोज
Suresh Raina Fitness : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इंडियन टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। धोनी के बाद सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि मैं भी अब इस यात्रा में शामिल हो रहा हूं। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ ही सुरैश रैना (Suresh Raina Fitness) ने लिखा, 'माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द!"
सुरैश रैना भारतीय टीम के जाबाज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना खूब परचम लहराया है। इसके साथ ही खाली समय में सुरेश रैना अपक्सर अपने फिटनेट पर ध्यान देते नजर आते हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने एक्सरसाइज की वीडियोज और फोटो शेयर करते रहते हैं, जिससे आप भी एंस्पायर हो सकते हैं।
View this post on Instagram
सुरेश रैना भारतीय (Suresh Raina Fitness) क्रिकेट टीम के फीट खिलाड़ियों में से एक हैं। वे बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। आप उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरों में देख सकते हैं कि वे अपने फिटनेस रुटीन को लेकर कितने सजग रहते हैं। अपने एक्सरसाइज में वे साइकिल चलाने से लेकर रनिंग एक्सरसाइज को शामिल करते हैं।
अगर आप जिम जाकर वर्कआउट करना पसंद नहीं करते हैं, तो साइकलिंग आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। साइकलिंग (Cycling) एक ऐसी एक्टिविटी है, जो हर किसी को पसंद आती है। इसीलिए अगर आप बिना जिम गए फिट (Fitness Tip) रहना चाहते हैं तो, साइकिल चलाना शुरू कर दें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक साइकिल चलाना ना केवल एक अच्छी एक्सरसाइज है बल्कि यह कई बीमारियों का रिस्क भी कम करती है।
View this post on InstagramBest form of exercise to start the day !!!! Any one wana join me 👌#nature #fitness #bicycle
खुद को मसल्स को मजबूत बनाए रखने के लिए सुरेश रैना डंबलिंग एक्सरसाइज करते हैं। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में आप देख सकते हैं-
View this post on Instagram
View this post on InstagramSTRONG MONDAY💪 Good things come to those who work HARD and NEVER give up. #morningfitness
सुरेश रैना फिटनेस को लेकर किसी से कम नहीं। अपने फिटनेस को बनाए रखने के लिए सुरेश रैना, नियमित रूप से एक्सरसाइज को फॉलो करते हैं। इस वीडियो में आप देख रहे हैं किस तरह से वे डेडिकेट्स होकर एसक्सरसाइज कर रहे हैं।
मात्र 1 घंटे में 800 कैलोरी घटाती हैं ये एक्सरसाइज, बॉडी को मिलती है परफेक्ट शेप
बेहतर लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है योग, नियमित रूप से करें ये 4 आसन