बच्चे शुरुआत में पुश-अप्स, पेट के साथ क्रंचेज, स्ट्रेचिंग और अन्य व्यायाम कर सकते हैं।
Workout Benefits For Children: वर्कआउट का मतलब जिम में घंटों बिताना या ट्रेडमिल पर पसीना बहाना नहीं है। यह इससे कहीं बढ़कर है और स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। आमतौर पर हम वर्कआउट का दरवाजा तब खटखटाते हैं, जब हमें इसकी जरूरत महसूस होती है लेकिन वर्कआउट करने की आदत कम उम्र से ही शुरू हो जानी चाहिए। व्यायाम से न केवल बुजुर्गों और युवाओं को बल्कि छोटे बच्चों को भी बहुत फायदा मिलता है। अगर कोई बच्चा हेल्दी लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज में रुचि लेता है तो वो भविष्य में काफी सक्रिय और फिट (Children Fitness) रहता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बच्चे (Bollywood Celebrity Kids Fitness) इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं। आइए जानते हैं बच्चों को एक्सरसाइज करने से क्या फायदे (Exercise Benefits For Children) मिलते हैं-
मजबूत मांसपेशियां और हड्डियां
फिट और टोन्ड बॉडी
वजन सामान्य रहेगा
लाइफस्टाइल डिजीज से छुटकारा
बीपी और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है
कैसे डालें बच्चों में एक्सरसाइज की आदत
बच्चों में एक्सरसाइज की आदत डालने के लिए पेरेंट्स को शुरुआत में बच्चों के साथ शामिल होना पड़ेगा। शुरू के कम से कम 1 महीने तक उनके साथ रोज आधा घंटा एक्सरसाइज, योग या मेडिटेशन करें।
बच्चों के लिए एरोबिक्स गतिविधियां करना भी बहुत फायदेमंद होता है और इससे दिल संबंधी बीमारियां भी दूर रहती हैं। साथ ही एरोबिक्स से कोशिकाओं को ऑक्सीजन के संचार में मदद मिलती है। एरोबिक गतिविधियां (Aerobics Activities For Children) घर पर की जा सकती हैं और पेरेंट्स बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए खुद भी कर सकते हैं। ऐरोबिक्स जैसे कि बास्केटबॉल खेलना, तैरना, टहलना, दौड़ना और साइकिल चलाना आदि किया जा सकता है।
बच्चे शुरुआत में पुश-अप्स, पेट के साथ क्रंचेज, स्ट्रेचिंग और अन्य व्यायाम कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और ये बच्चों के नजरिए से भी अच्छे हैं। पुश-अप्स करने से बच्चा वजन को फेस करना सीख जाता है और इससे उसके कंधे और हाथ की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
अगर बच्चों की डांस में रुचि है तो इससे अच्छा भला और क्या हो सकता है! डांस करने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
आजकल, बच्चे इंटरनेट पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं और इसलिए तनाव, सिरदर्द और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उन्हें घेरने लगी हैं। रोजाना वर्कआउट करने से बच्चे को इन समस्याओं से बचाया जा सकता है। साथ ही, नियमित कसरत बेहतर नींद में भी मदद करती है और आपके बच्चे को ऊर्जावान बनाती है।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.