वर्कआउट से पहले जरूर करें स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, वरना शरीर को हो सकता है भारी नुकसान

Stretching Before Exercise: यदि आप वर्कआउट करना पसंद करते हैं तो इसके पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर कर लेनी चाहिए। यदि आप बिना स्ट्रेचिंग के वर्कआउट प्लान करते हैं तो आपको इससे काफी समस्या हो सकती है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : February 16, 2024 3:50 PM IST

लगातार बैठकर काम करने से हमारी मांसपेशियों में काफी अकड़न हो जाती है। जिसके कारण इनमें दर्द होना भी शुरू हो सकता है। इसके बाद जब हम एक्सरसाइज करने जाते हैं तो ये स्ट्रेसफुल मांसपेशियां हमारे लिए काफी समस्या का कारण बन जाती हैं। यदि आप रोजाना एक्सरसाइज करने जाते हैं तो आपको इससे पहले स्ट्रेचिंग के कुछ जरूरी अभ्यास कर लेने चाहिए। यदि आप इनका अभ्यास रोजाना करते हैं तो आप कई तरह की मस्कुलर इंजरी से आसानी से बचा सकता है।

क्यों जरूरी है स्ट्रेचिंग? (Importance of Stretching)

बहुत से लोग स्ट्रेचिंग पर केवल तभी ध्यान देते हैं जब उनके शरीर में किसी तरह का दर्द महसूस होने लगता है। इसके अलावा वे महीनों तक स्ट्रेचिंग के बारे में सोचते भी नहीं हैं। यदि रोजाना आप केवल स्ट्रेचिंग का अभ्यास करते हैं तो इससे आपके पूरे शरीर की मूवमेंट बढ़ जाती है।

स्ट्रेचिंग के लाभ ( Benefits of Stretching)

1. मांसपेशियों की अकड़न होगी खत्म

स्ट्रेचिंग करने से हमारी मांसपेशियों की जकड़न खत्म होती है, जिससे हमारे शरीर का लचीलापन बढ़ता है। शरीर का लचीलापन हमारे शरीर के जोड़ों जैसे घुटने, कंधे, हिप्स जॉइंट्स की गति को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है। यदि आप वर्कआउट करने जा रहे हैं, तो आपको स्ट्रेचिंग पहले जरूर करनी चाहिए। इससे आपकी वर्कआउट परफॉर्मेंस भी निखरती है।

2. मांसपेशियों की मजबूती

स्ट्रेचिंग करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे हमें वर्कआउट के दौरान ज्यादा सपोर्ट कर पाती हैं। मजबूत और लचीली मांसपेशियां हमारे लिए ज्यादा उपयोगी साबित होती हैं। दिन भर एक ही पोश्चर में बैठने के बाद किसी भारी चीज को उठाने पर हमारी मांसपेशियों में दिक्कत हो सकती है। इसलिए वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करना बहुत जरूरी होता है।

3. बेहतर संतुलन

किसी भी एक्सरसाइज को करने के लिए संतुलन की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। एक्सरसाइज के दौरान हमारा शरीर तब बेहतर परफॉर्मेंस दे पाता है जब हमारी मांसपेशियां लचीली और मजबूत हों। यदि आप 40 साल की आयु को पार कर चुके हैं तो आपको अपनी मांसपेशियों को ज्यादा संतुलित करने की जरूरत होती है।

4. तनाव से राहत

किसी भी वर्कआउट के बाद भी हमें थोड़ी स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए। जिससे उस एक्सरसाइज के बाद शरीर में आए तनाव से हमें निजात मिल सके। दरअसल वर्कआउट के बाद हमारे शरीर में मौजूद मांसपेशियों में तनाव पैदा हो जाता है, जो स्ट्रेचिंग के माध्यम से काफी कम किया जा सकता है।

सुरक्षित हो स्ट्रेचिंग

स्ट्रेचिंग के लाभ पाने के लिए जरूरी है कि आप किस तरह और कितनी देर स्ट्रेचिंग कर रहे हैं। स्ट्रेचिंग का अर्थ अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है। जो व्यक्ति दौड़ लगा रहा है या जिम में व्यायाम करता है उसके लिए 10 मिनट की स्ट्रेचिंग पर्याप्त है। वहीं यदि आप रोजमर्रा के कामों को करते हुए खुद को फिट करने क लिए स्ट्रेचिंग करना चाहते हैं तो आपके लिए लगभग 30 मिनट की स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source