International Yoga Day 2020 : कोरोना महामारी के दौरान योग करना क्यों है जरूरी? तनाव, डिप्रेशन दूर करने वाले योगासन

'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020' (International Yoga Day 2020) के अवसर पर, भारत ठाकुर आर्टिस्टिक योग के सीईओ और प्रसिद्ध योग गुरु नंदन गौतम हमारे साथ फेसबुक पर लाइव जुड़ रहें हैं। इस लाइव सेशन में योग गुरु हमें कोरोना महामारी में योग के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। साथ ही कुछ ऐसे योगासन के बारे में भी बता रहे हैं, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ ही स्ट्रेस, एंग्जाइटी और डिप्रेशन से निपटने में हमारी मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 21, 2020 3:18 PM IST

Importance of yoga during covid-19: कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के दौरान लोगों की जीवनशैली पूरी तरह से बदल चुकी है। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे से संक्रमित होने का डर, भविष्य के बारे में अनिश्चितता, आर्थिक असुरक्षा, नौकरी छूटना, काम करने की आदतों में बदलाव, सोशल डिस्टेंसिंग आदि से लोगों की मानसिक सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इन दिनों लोगों में तनाव (Stress), चिंता (Anxiety) और अवसाद (Depression) जैसी मानसिक समस्याओं का स्तर काफी बढ़ गया है। लैंसेट साइकियाट्री जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग कोविड-19 (COVID-19) का इलाज करा चुके हैं, उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्या जैसे पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) होने की संभावना अधिक होती है। आप इन सभी समस्याओं से योग का अभ्यास (yoga during covid-19) करके छुटकारा पा सकते हैं।

योग एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

देश के तमाम योग विशेषज्ञ कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक उपचारों (Alternative therapies) को बेहतरीन विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कई योग एक्सपर्ट्स ये भी दावा कर रहे हैं कि योग (yoga during covid-19) व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार करते हुए नोवेल कोरोनवायरस (novel coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में एक शक्तिशाली भूमिका निभा सकता है। 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020' (International Yoga Day 2020) के छठे संस्करण (sixth edition) के अवसर पर, कोरोना काल में योग का अभ्यास करने के फायदों के बारे में बता रहे हैं प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ...

भारत ठाकुर आर्टिस्टिक योग के सीईओ और प्रसिद्ध योग व्याख्याता (Yoga exponent) एवं योग गुरु नंदन गौतम हमारे साथ फेसबुक पर लाइव जुड़ रहे हैं। इस दौरान वे अपने विचारों को साझा करते हुए बताएंगे कि किस तरह से कोरोना महामारी के दौरान योग की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। कौन से योगासन तनाव (Stress) एवं अवसाद (Depression) से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस दौरान वह कुछ ऐसे योग पोजेज करके दिखाएंगे, जिनका अभ्यास आप घर पर रहकर भी कर सकते हैं। ये सभी योग (yoga during covid-19) डिप्रेशन को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 का थीम

इस वर्ष 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020' का थीम है 'योग एट होम एंड योग विद फैमिली' (Yoga at Home and Yoga with Family)। तो आप भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ योग गुरु द्वारा सुझाए गए इन आसान से आसनों को जरूर आजमाकर देखें। फेसबुक पर लाइव वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक-

कोविड-19 महामारी के दौरान योग करने के फायदे (Benefits of yoga) 

योग का अभ्यास करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। तनाव और सूजन कम होता है। साथ ही डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि नियमित योग करने से संक्रमण के बाद आप जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं। योग के नियमित अभ्यास से खुशी का अहसास होता है, मूड बेहतर होता है। नीचे कुछ आसान से योग के बारे में बता रहे हैं, जिनके अभ्यास से इम्यूनिटी पावर मजबूत होने के साथ ही तनाव को भी दूर किया जा सकता है।

International Yoga Day 2020 : डिप्रेशन को कम करने के लिए करें ये 3 आसन

उत्तानासन (Uttanasana)

उत्तानासन के अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) फिर से जीवंत हो उठता है। यह कंजेशन की समस्या दूर करता है। साइनस और म्यूकस मेम्ब्रेन्स को स्वस्थ रखने के लिए उत्तानासन एक बेहतरीन योग मुद्रा है। इसे करने के बाद आपको रिलैक्स महसूस होगा। माइल्ड डिप्रेशन से छुटकारा दिलाने के साथ ही रात को चैन की नींद भी आएगी। इसके अभ्यास से दिमाग शांत रहता है, चिंता दूर करने में मदद मिलती है। यह आसन सिर दर्द को भी कम करता है। इसका अभ्यास सुबह के समय करने से आपको दिन भर लाभ मिलेगा।

Yoga for Six Pack Abs : एक्टर्स की तरह चाहते हैं सिक्स पैक एब्स, तो करें ये योगासन

उत्तानासन करने की विधि

ताड़ासन की अवस्था में खड़े हो जाएं। दोनों हाथ-पैर शरीर के साथ मिले हों।

सांस छोड़ते हुए कूल्हे से थोड़ा झुकें। इस दौरान कमर के जोड़ो से झुकने से बचें।

अपनी हथेली या उगलियों को अपने पैरों या फर्श पर सटाने की कोशिश करें। ऐसा आसानी से हो जाए, तो ही करें।

अपने माथे को घुटने के पास लाएं। अब आंखें बंद करके शरीर को रिलैक्स करने दें।

इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुकें और फिर पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं।

इसे शुरुआत में कुछ सेकेंड के लिए 3 बार करें। बाद में अपनी सुविधा को देखते हुए इसे एक मिनट करें।

बालासन (Balasana)

बालासन (Child’s Pose) तनाव को दूर करने का सबसे बेहतरीन योग होता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर लचीला बनता है। मांसपेशियों, जोड़ों और स्पान में ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से होता है। मस्तिष्क को शांत कर स्ट्रेस और थकान दूर करता है।

पेट हो जाएगा अंदर जब रोज करेंगे यह एक आसन

बालासन करने की विधि

बालासन करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। ठीक वैसे ही जैसे आप वज्रासन की मुद्रा में होते हैं।

फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं और दोनों हाथ पीछे की ओर रखें।

शरीर को झुकाते समय कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए।

अब जितना हो सके, उतनी देर तक इसी स्थिति में रहने की कोशिश करें।

अब सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।

International Yoga Day 2020 : इस बार परिवार के साथ मनाएं योग दिवस, जानें घर से योग करने के टिप्स और फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source