वीकेंड पर रिलैक्स होने के लिए इलियाना डिक्रूज करती हैं स्ट्रेचिंग, ये रहे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के 8 बेमिसाल फायदे

इलियाना डिक्रूज को वीकेंड पर फुल रिलैक्स करना पसंद है। उनका नया इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। जानें, इलियाना किस तरह से वीकेंड पर रखती हैं खुद को रिलैक्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 11, 2021 7:43 PM IST

Ileana D'cruz Workout in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस (Ileana D'cruz Fitness in hindi) का खास ख्याल रखती हैं। उनका कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता, जिसमें योग, एक्सरसाइज, वर्कआउट शामिल ना हो। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने लेटेस्ट वर्कआउट वीडियोज, पिक्चर्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। वर्कआउट के मामले में इलियाना काफी मेहनती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वीकेंड प्लानिंग के बारे में कुछ खास प्रोग्राम शेयर किया है। इलियाना को वीकेंड पर फुल रिलैक्स करना पसंद है। उनका नया इंस्टाग्राम (Ileana D'cruz instagram post) पोस्ट कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है।

एक फोटोशूट से पोस्ट की गई एक फोटो में इलियाना अपनी पीठ को स्ट्रेच करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है जैसे वो आराम करने की तैयारी कर रही हों। फोटो में इलियाना खूबसूरत वाइट आउटफिट (Ileana D'cruz Workout in Hindi) में नजर आ रहीं है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'सप्ताह के अंत में स्ट्रेचिंग (Stretching) जरूरी है।'

इलियाना के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनकी हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन अभिनीत डिजिटल फिल्म 'द बिग बुल' थी। यह फिल्म 1992 के मनी स्कैम पर आधारित थी। वहीं, इलियाना फिल्म 'अनफेयर एन लवली' में दिखाई देंगी, जो गोरी त्वचा के प्रति भारत के जुनून पर एक कॉमिक टेक है। यह फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें इलियाना के साथ रणदीप हुड्डा भी हैं।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के फायदे (Benefits of Stretching exercise)

स्ट्रेचिंग एक कंप्लीट एक्सरसाइज है, जिसे करने से पहले आपको वॉर्म-अप करने की भी जरूरत नहीं होती है। इसके फायदे भी कई होते हैं। आप सुबह सोकर उठने के बाद बेट पर ही स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। शरीर को स्ट्रेच करने से निम्न लाभ (Benefits of Stretching exercise in hindi) होते हैं...

  • यदि आपको तनाव है, तो आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • तन-मन से रिलैक्स होने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की जा सकती है।
  • इससे शरीर की टाइट हुई मांसपेशियां ढीली होती हैं, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
  • इसे करने से शरीर में एंडॉर्फिन हार्मोन का स्राव होता है, जिससे मन को शांति मिलती है। खुशी महसूस होती है।
  • स्ट्रेचिंग करने से शरीर के दर्द को दूर कर सकते हैं। मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से पोस्चर में सुधार होता है।
  • सकारात्मक सोच, विचार, ख्याल मन में आते हैं।
  • मांसपेशियों में होने वाले दर्द, तनाव को कम करती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source