वर्कआउट करते हैं, तो पोषक तत्वों को डायट में शामिल करना न भूलें

पोषक तत्वों की कमी से शरीर को काम करने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती है जिससे शरीर ऊर्जा की कमी महसूस करता है। ऐसे में आप वर्कआउट तो छोड़िए जरूरी काम तक नहीं कर पाते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 27, 2018 9:39 AM IST

आप जो कुछ भी खाते हैं वह आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्कआउट करना फिटनेस के लिए बेहद जरूरी होता है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपना कर आप हमेशा स्वस्थ बनें रह सकते हैं। आप यदि एक्सरसाइज करने के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं तो ऐसे में हेल्दी डाइट और पोषक तत्वों का सेवन आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि पोषक तत्वों का सेवन वर्कआउट का महत्वपूर्ण अंग क्यों होता है। दूध नहीं पसंद, तो इन फूड्स से कैल्शियम की जरूरतों को करें पूरी

पोषक तत्वों का सेवन वर्कआउट का महत्वपूर्ण अंग क्यों होता है

खाद्य पदार्थ प्राकृतिक औषधि होते हैं

खाना शरीर को ऊर्जा देता है साथ ही इसमें मौजूद न्यूट्रिशन शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं इसलिए यह माना जाता है कि खाद्य पदार्थ प्राकृतिक औषधी होते हैं जिनका सेवन करना लाभकारी होता है।

पोषक तत्वों ना लेने से हो सकती है ऊर्जा की कमी  

पोषक तत्वों की कमी से आपके शरीर को काम करने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती है जिससे आपका शरीर ऊर्जा की कमी महसूस करता है और आप वर्कआउट तो छोड़िए जरूरी काम तक नहीं कर पाते हैं। रोमांच है पसंद तो रॉक क्लाइम्बिंग करें, दिमाग और सेहत को होंगे ये लाभ

मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं

पोषक तत्व जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए काफी कारगर होते हैं, उनसे वर्कआउट का पूरा लाभ आपके शरीर को मिल पाता है। ऐसे में आप ग्रीन टी, योगर्ट, सेब आदि खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

फिटनेस फूड

वर्कआउट के दौरान सेहत के लिए उपयोगी पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। फिट रहने के लिए आप कुछ फूड का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स, अंडे, ग्रीन टी, हरि सब्जियां, सेब, मछली आदि का सेवन कर सकते हैं। ये फिटनेस फूड आपको वर्कआउट के लिए जरूरी ऊर्जा देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.