Weight Loss Diet Tip: क्यों फैट कम लेने के बाद भी नहीं होता वेट लॉस? एक्सपर्ट से जानें

वेट लॉस की कोशिश में हम प्रोटीन का सेवन ज़्यादा, फैट काफी कम और कार्बोहाइड्रेट का सेवन सीमित कर देते हैं। हालांकि,  यह सही नहीं है। क्योंकि,  आपके भोजन से कैलोरी का सही संतुलन बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए,  यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो कैलोरी में कटौती न करें, बल्कि कार्बोहाइड्रेट कम कर दें। यहां हम बता रहे हैं कि मुंबई से डायटिशन रीना बालिगा का इस बारे में क्या कहना है। यह भी पढ़ें कि आपको रोज़ाना कितने कार्बोहाइड्रेट की ज़रूरत पड़ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 16, 2020 11:13 AM IST

अगर आपने वेट लॉस ( Weight Loss Expert Tips) के लिए अपनी तरफ से पूरी रिसर्च कर ली है, तो आपको अब तक समझ चुके होंगे कि वेट लॉस में डायट काफी अहम है। ज़रा,  हमें भी मौका दीजिए आपकी मदद करने का। हम आपको बता रहे हैं वह टिप जो है सबसे बढ़िया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, वेट लॉस में डायट का 70% और एक्सरसाइज़ का 30% योगदान होता है।  इसलिए,  अपनी डायट पर ध्यान देने से आपको अपने शरीर में जमा उस एक्स्ट्रा फैट को घटाने में काफी मदद मिल सकती है। लेकिन हमें वेट लॉस की एक खास टिप भी पता है।

Weight Loss Natural Food: नैचुरल वेट लॉस के लिए खाएं तरबूज़, जानें कैसे है यह वजन घटाने में मददगार

हेल्दी वेट लॉस के लिए खाएं कम कार्बोहाइड्रेट ( Weight Loss Expert Tips):

वेट लॉस (Weight Loss Expert Tips) की कोशिश में हम प्रोटीन का सेवन ज़्यादा, फैट काफी कम और कार्बोहाइड्रेट का सेवन सीमित कर देते हैं। हालांकि,  यह सही नहीं है। क्योंकि,  आपके भोजन से कैलोरी का सही संतुलन बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए,  यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो कैलोरी में कटौती न करें, बल्कि कार्बोहाइड्रेट कम कर दें। यहां हम बता रहे हैं कि मुंबई से डायटिशन रीना बालिगा का इस बारे में क्या कहना है। ययह भी पढ़ें कि आपको रोज़ाना कितने कार्बोहाइड्रेट की ज़रूरत पड़ सकती है। ( Weight Loss Diet Tips)

Diet Tips for Women: भारतीय महिलाओं में होती है प्रोटीन की भारी कमी, ज़रूर खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स

रिसर्च और स्टडीज़ में यह साबित हो चुका है कि कैलोरी नहीं, लेकिन कार्बोहाइड्रेट आपके बढ़ते वजन का मुख्य कारण है। दरअसल कार्बोहाइड्रेट पेट में जाने के बाद एक हार्मोनल वृद्धि (इंसुलिन के रिसाव) का कारण बनता है, जो आपके लिए वजन बढ़ने का खतरा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा में कटौती करें। अगर इंसुलिन का स्तर काफी समय तक कम रहता है, तो फिर आप चाहे जितनी कम या ज़्यादा कैलोरी लें शरीर में जमा फैट बर्न नहीं होगा। शायद यही कारण है कि पालियो डायट(Paleo diet) जैसे खानपान के तरीके, जहां बिल्कुल कार्बोहाइड्रेट नहीं लिया जाता (कैलोरी नहीं) वजन घटाने में सफल साबित हुए हैं।

High Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ में कभी नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें

हालांकि, थर्मोडाइनैमिक्स (thermodynamics) के नियमों के अनुसार, किसी तराजू के पलड़ो की तरह, अगर आप ज्यादा कैलोरी लेते हैं और कम बर्न करते हैं, तो आपका वजन बढ़ जाता है, और इसके विपरीत, यदि आप जितनी भी कैलोरी लेते हैं वह बर्न हो जाती है, तो आप अपना वजन कम कर सकेंगे। जो कुछ भी कहा जाता उसमें कुछ सच्चाई होती है, लेकिन हां, कई स्टडीज़ से ऐसा पता चलता है कि कम फैटवाले भोजन की तुलना में कम कार्बोहाइड्रेट वाले आहार की मदद से वजन घटाने में ज़्यादा मदद होती है।  ( Weight Loss Expert Tips)

Diet during Pregnancy: प्रेगनेंसी में खाएं कैल्शियम से भरपूर ये 4 वेजिटेरियन फूड्स, बच्चे की स्किन और हड्डियों के विकास में मदद करता है कैल्शियम

कम कार्बोहाइड्रेट से वेट लॉस कैसे होता है?

एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट खाने के बाद हमें 4 कैलोरी प्रदान करता है। कार्बोहाइड्रेट के विघटन से 'ग्लूकोज़' मिलता है, जो हमारे मस्तिष्क के लिए 'ईंधन' का काम करता है। ग्लूकोज़ की अनुपस्थिति में, जब आपके कार्बोहाइड्रेट का दैनिक सेवन 50 ग्राम से कम हो जाता है, तो शरीर प्राथमिक स्रोत के रूप में ग्लूकोज न मिलने पर कीटोन्स (ketones) का उपयोग करता है। यह फैटी एसिड के विघटन से तैयार एक उप-उत्पाद हैं।

हालांकि विभिन्न स्टडीज़ ने यह साबित कर दिया है कि वजन घटाने के लिए कम कार्ब या कम फैट वाले भोजन की प्रभावशीलता कितनी है, फिर भी इस बात पर लगातार बहस होती रहती है। इसीलिए अपनी डायट में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले डायटिशन से बात करें और आप जो बदलाव करना चाहते हैं उसके फायदे और नुकसान के बारे में अच्छी तरह समझ लें।  ( Weight Loss Diet Tips)  हेल्दी कार्ब्स से भरपूर है बाजरा और जवारी, Weight Loss Tip: वेट लॉस के लिए खाएं जवारी की रोटी, जानें इस हेल्दी अनाज के 2 अन्य फायदे

अपने लिए ऐसे तैयार करें लो-कार्ब डायट (Weight Loss Expert Tips):

  • हेल्दी कार्ब्स को अपनी डायट मे जगह दें। वेट लॉस के लिए कार्ब्स को भोजन से पूरी तरह हटाना बिल्कुल सही नहीं है। कार्ब्स के साथ आटे में और भी महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर की सेहत और उसके विकास के लिए बहुत ज़रूरी है।
  • अपनी डायट में चावल और रोटी की मात्रा कम रखें। इसकी बजाय मौसमी सब्ज़ियां, दाल,  साबुत अनाज या होल ग्रेन्स और फलों का सेवन ज़्यादा करें।
  • ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं।

Diabetes Diet Tip: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाया जाता है बाजरे का आटा, जानें डायबीटिक्स के लिए बाजरा के और भी फायदे

Natural Ingredients for Haircare: शैम्पू की बजाय यूज़ करें ये 4 नैचुरल चीज़ें, हेल्दी हेयर के लिए शहनाज़ हुसैन देती हैं इनकी सलाह

Respiratory Problems: सर्दियों में सांस लेने में होती है परेशानी तो खाएं ये 3 चीज़ें, गंदगी और प्रदूषित हवा से भी होगा बचाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source