... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 8, 2017 6:41 PM IST
साफ-सुथरा भोजन किसी भी अच्छी वेट लॉस डायट का आधार होता है। लेकिन जब हम किसी होटल और सुपरमार्केट में जाते हैं, तो हम में से कितने लोग हेल्दी खाने के बारे में सोचते हैं? हम हमेशा केक, सोडा, चिप्स और अन्य पैकेटबंद चीज़ों के बारे में सोचते हैं, उन्हें खरीदते हैं और टूट पड़ते हैं। बिहेवियर साइंटिस्ट्स या व्यवहार वैज्ञानिक पहले ही कह चुके हैं कि प्लास्टिक मनी के इस्तेमाल से हम अपनी कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसों को लापरवाही से खर्च कर देते हैं। लेकिन जब बात खाना खरीदने की आती है, तो हम हमारे पैसे और हमारी सेहत, दोनो के प्रति लापरवाह बन जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम खरीदादारी की अपनी धुन में ज़्यादातर चीज़ें ऐसी खरीदते हैं जो अनहेल्दी होती हैं।
जर्नल ऑफ कंज्यूमर रिसर्च में प्रकाशित एक रिसर्च में 1000 परिवारों के लोगों के शॉपिंग व्यवहार पर 6 सालों तक ध्यान दिया गया और निष्कर्ष निकाला गया कि क्रेडिट कार्ड लेकर शॉपिंग मॉल या रेस्तरां जाने से आप अनहेल्दी खाद्य पदार्थों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि, प्लास्टिक मनी या कार्ड के साथ, हम 'नकदी में भुगतान करने की तकलीफ' नहीं महसूस कर पाते हैं। मनोविज्ञान कहता है कि नकद पैसे को संभालना पड़ता है और हम इस बारे में ज़्यादा सचेत होते हैं कि हमें कब और कितना पैसा खर्च करना है, जबकि क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करते समय हमें अपने पैसों के बारे में ज़्यादा नहीं सोचना पड़ता। ना तो नोट गिनना पड़ता है और ना ही पैसे गिरने का डर होता है, इसलिए इसमें कम तकलीफ होती है। रिसर्चर्स कहते हैं कि कैश या नकद में बिल देते हुए यह हमारी समक को कमज़ोर करता है। उन्होंने यह भी पाया कि उपभोक्ताओं को नकद की बजाय कार्ड से बिल देते समय अनहेल्दी खाना खरीदने की संभावना ज़्यादा होती है। लेखकों के शब्दों में इसका मतलब है: "जब उपभोक्ता की नज़र कुकीज, केक, और पाई जैसी चीज़ों पर पड़ती है- तो भावनात्मक इमेजरी और उन्हें खाने की तीव्र इच्छाएं उन उत्पादों को खरीदने की सनक को बढ़ा देती हैं। नकद बिल देने की तकलीफ हमें इस सनक को कंट्रोल करने और अनहेल्दी उत्पादों को कम खरीदते हैं।"
हालांकि कितना खर्च करना है या नहीं आप में से ज़्यादातर लोग इस बारे में खुद तय करते हैं। लेकिन स्टडीज़ के निष्कर्ष हमें कार्ड के बजाय नकदी के साथ खरीदारी करने के लिए ठोस वजहें देते हैं। यदि अगर आप अपना वजन घटाने के लिए साफ-सुथरी और हेल्दी चीज़ें खाना चाहते हैं, तो बेहतर है कि आप बाज़ार या सुपरमार्केट में जाकर कागज़ के नोट या पेपरमनी का इस्तेमाल कर खाने की चीज़ें खरीदने की कोशिश करें। इस तरह, आप कैलोरी से भरी हुई बेकाम की चीज़ें खरीदने से बच जाएंगे और अपनी ज़रूरत की हेल्दी चीज़ें खरीद सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock, Getty Images.
संदर्भ: Thomas, M., Desai, K. K., & Seenivasan, S. (2010). How credit card payments increase unhealthy food purchases: visceral regulation of vices. Journal of consumer research, 38(1), 126-139.