... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 31, 2019 11:22 AM IST
छोटी दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करना एक हेल्दी आदत है। इसे शरीर के व्यायाम के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न तो किसी तरह का प्रदूषण होता है और न ही कोई अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। © Shutterstock
फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि आप अपनी और अपने परिवार की सेहत के लिए फिर से उन हेल्दी आदतों को अपनाएं, जो तकनीक की वजह से छूट गईं हैं। साइकिल चलाना (Cycling benefits) ऐसी ही एक आदत है। जो गाडि़यों की सुविधा मिलने के बाद से छूट गई है। जबकि यह एक हेल्दी व्यायाम है। जिससे एक साथ पूरे शरीर का व्यायाम (Cycling benefits) होता है। आइए जानते हैं क्या हैं साइकिल चलाने के फायदे।
मेजर ध्यानचंद के 114वें जन्मदिन के अवसर यानी खेल दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य देश वासियों की सेहत को दुरूस्त करना है। खासतौर से उन लाइफस्टाइल डिजीज से निजात पाना है, जिनके कारण दुनिया भर में कई लोग बीमार हो रहे हैं। इसमें लाइफस्टाइल डिसऑर्डर को हेल्दी लाइफस्टाइल (Cycling benefits) में बदलने पर जोर दिया जा रहा है।
छोटी दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करना एक हेल्दी आदत है। इसे शरीर के व्यायाम के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न तो किसी तरह का प्रदूषण होता है और न ही कोई अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। जबकि यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
साइलिक चलाने (Cycling benefits) से हमारे शरीर में रक्त का संचार समुचित होता है। बहुत सारी बीमारियों की वजह ब्लड प्रेशर का असंतुलित होना होता है। साइकिल चलाने से यह बैलेंस होता है, जिससे कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है।
वजन घटाने के लिए साइकिल चलाना (Cycling benefits) सबसे अच्छा व्यायाम है। तीस की उम्र के बाद ज्यादातर पुरुषों के पेट पर चर्बी जमने लगती है। जबकि महिलाओं में पेट, जांघ, कमर के पिछले हिस्से में फैट जमा हो जाता है। साइकिल चलाने से शरीर के इन सभी हिस्सों पर दबाव पड़ता है और फैट बर्न होता है। रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से आप मोटापे से दूर रह सकते हैं।
साइकिल चलाना (Cycling benefits) बोन हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। निष्क्रिय लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ जाता है जिससे बोन्स पर अतिरिक्त भार पड़ता है और वे भुरभुरा कर कमजोर होने लगती हैं। जबकि साइकिल चलाने से बोन्स मजबूत होती हैं। दरअसल साइकिलिंग के द्वारा आपके पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ती है।
साइकिल चलाना (Cycling benefits) एंटी एजिंग व्यायाम भी है। ब्लड सर्कुलेशन सही होने, बोन्स के मजबूत होने और पेट पर जमी चर्बी के पिघलने से आप अपनी उम्र से दस बरस छोटे लगने लगते हैं। वहीं इससे त्वचा पर भी निखार आता है।
साइकिलिंग (Cycling benefits) एक एरोबिक व्यायाम है, जिसके कई फायदे हैं। इससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है। इस गतिविधि से सिरोटोनिन, डोपामाइन व फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का दिमाग में उत्पादन बढ़ता है, जिससे हम दुख को भूल जाते हैं और हर वक्त खुशी महसूस करते हैं।